Bihar

पटना में धीरेंद्र शास्त्री के विरोध में जुलूस, आक्रोशित लोगों ने कहा-माफी नहीं मांगी तो नौबतपुर में नहीं होने देंगे कार्यक्रम

पटना से सटे नौबतपुर के तरेत पाली मठ में 13 से 17 मई तक हनुमत कथा का आयोजन होने जा रहा है। इसे लेकर 12 मई को बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री पटना आ रहे हैं। जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। इसी बीच कथा वाचक धीरेंद्र शास्त्री को लेकर लोग लगातार विरोध कर रहे हैं। पटना सिटी में कसेरा समाज के लोगों ने जुलूस निकाला और ‘धीरेंद्र शास्त्री मुर्दाबाद के नारे लगाये।

हैहयवंशी समाज के लोगों ने कथा वाचक धीरेंद्र शास्त्री को माफी मांगने की बात कही है। इस समाज के लोगों का कहना है कि धीरेंद्र शास्त्री ने उनके आराध्य देव राज राजेश्वर सहस्त्रबाहु जी के बारे में अभद्र टिप्पणी की है। इसे लेकर यदि धीरेंद्र शास्त्री ने माफी नहीं मांगी तो नौबतपुर में उनके कथा कार्यक्रम को होने नहीं देंगे। अपनी मांगों को लेकर लोगों ने SDM को भी ज्ञापन सौंपा है।

कसेरा पंचायत पटना सिटी के हैहयवंशी समाज के लोगों ने पूरे इलाके में घुमकर कथा वाचक धीरेन्द्र शास्त्री मुर्दाबाद का नारा लगाया। कहा कि उनके मन में जो आता है बोलते चले जाते हैं जो कि गलत है। टीआरपी बढ़ाने के लिए धीरेंद्र शास्त्री ऐसा करते हैं। अब तो हद हो गयी है कि उन्होंने हमारे अराध्य देव राजेश्वर सहस्त्रबाहू अर्जून जो भगवान विष्णु के चक्र के अवतार हैं उनके बारे में आपत्तिजनक बात कही है जो बर्दाश्त करने लायक नहीं है। धीरेंद्र शास्त्री को इसे लेकर माफी मांगनी होगी नहीं तो वे नौबतपुर में यह कार्यक्रम होने नहीं देंगे।

हैहयवंशी समाज के लोगों का आरोप है कि धीरेंद्र शास्त्री ने परशुराम जयंती के दिन हैहयवंशी समाज के आराध्य देव भगवान श्री राज राजेश्वर सहस्त्रबाहु जी के बारे में अभद्र शब्द बोलकर उन्हें अपमानित किया गया। धीरेंद्र शास्त्री के इस रवैय्ये से गुस्साएं हैहयवंशी समाज के लोगों ने हाथ में तख्तियां लेकर धीरेंद्र शास्त्री मुर्दाबाद के नारे लगाये।

पूरे पटना सिटी इलाके में विरोध प्रदर्शन करने के बाद हैहयवंशी समाज के लोग एसडीओ कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन देकर धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लोगों का कहना है कि जानबूझकर टीआरपी लेने के चक्कर में हमारे आराध्य देव को धीरेंद्र शास्त्री ने अपशब्द बोला है। हमारे भगवान को अपमानित करने का काम किया गया है। जिसे वे कतई बर्दाश्त नहीं करेगे। इसी के विरोध में आज हैहयवंशी समाज ने विरोध मार्च निकाला गया और धीरेंद्र शास्त्री के विवादित बयान को लोगों के समक्ष रखा गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

8 घंटे ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

9 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

10 घंटे ago