Bihar

नीतीश कुमार आज दिल्ली में विपक्षी नेताओं से करेंगे मुलाकात, पहली बैठक की जगह और तारीख तय होगी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को दिल्ली में विपक्षी नेताओं से मिलेंगे। इस दौरान 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ विपक्षी एकजुटता को लेकर विभिन्न दलों की प्रस्तावित बैठक की तारीख और जगह तय की जाएगी।

इस बैठक के पटना में होने की पूरी संभावनाएं नजर आ रही हैं। नीतीश कुमार शनिवार को बेंगलुरु में कर्नाटक की नवगठित कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे। वहां से सीधे वे दिल्ली पहुंचे। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी उनके साथ हैं।

दिल्ली आने पर एयरपोर्ट से नीतीश कुमार सीधे अपने आवास 6, कामराज लेन पहुंचे। रविवार को कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं और पार्टी अध्यक्षों से उनकी मुलाकात होगी। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक बेंगलुरु में भी शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उनकी गैर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री समेत देश के अन्य बड़े विपक्षी नेताओं से गैरभाजपाई गोलबंदी को लेकर आरंभिक बात हुई।

मालूम हो कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 15 मई को एक कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में कहा भी था कि कर्नाटक में सरकार बनने के बाद विपक्षी दलों की बैठक की तिथि पर बात होगी। रविवार को दिल्ली में वे इसे अंतिम रूप देंगे। दिल्ली में नीतीश के साथ जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, बिहार सरकार के सूचना जनसम्पर्क तथा जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी, राष्ट्रीय महासचिव हर्षवर्धन सिंह भी मौजूद हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शिक्षकों के तबादले के लिए नई SOP लागू, ई-शिक्षाकोष पोर्टल से होगा पूरा ऑनलाइन ट्रांसफर

शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के धरमपुर में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अटल बिहारी वाजपेई सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से रविवार को शहर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

11 घंटे ago

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

1 दिन ago