Bihar

दरभंगा में बोलेरो-टेंपो की जोरदार टक्कर, 2 की मौत; समस्तीपुर से जा रहे थे टेंपो सवार, 8 लोग घायल

दरभंगा में गुरुवार को सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। समस्तीपुर की ओर आ रही बेकाबू बोलेरो ने सामने से आ रही टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें करीब 10 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। वहीं, अस्पताल में इलाज के दौरान दो लोगों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना बहादुरपुर थाना क्षेत्र के अझौल चौक की है।

जब हादसा हुआ उस वक्त बोलेरो और टेंपो में कुल मिलाकर 16 यात्री सफर कर रहे थे जिसमें 10 को अस्पताल ले जाया गया था। मृतकों में विष्णु सहनी और दशरथ सहनी हैं। वहीं घायलों में रामबालक सहनी, पचू सहनी, राजीव सहनी, बैजू सहनी, अनिल सहनी, अशोक दास , संतोष सहनी, भुल्लू सहनी शामिल हैं।

बताया गया कि दरभंगा से समस्तीपुर की ओर तेज रफ्तार में एक बोलेरो आ रही थी। समस्तीपुर की ओर से टेंपो पर सवार यात्री दरभंगा की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में अझौल चौक के पास दोनों की सीधी टक्कर हो गई। तकरीबन 8 लोग घायल हो गए।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे चौकीदार ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए डीएमसीएच भेज दिया। डॉक्टर ने दो को मृत घोषित कर दिया। कुछ घायल का इलाज निजी अस्पताल में भी चल रहा है। एक घायल ने बताया कि सभी लोग समस्तीपुर जिला कल्याणपुर थाना क्षेत्र पुरसोत्तमपुर गांव से मजदूरी करने दरभंगा के तारसराय मुरिया टेंपो पर सवार होकर जा रहे थे। इसी क्रम में यह हादसा हुआ है। जिस वक्त हम लोग टेंपो में सफर कर रहे थे उस वक्त कुल 16 आदमी सवार थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

10 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

14 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago