Bihar

नया नियम कैबिनेट से स्वीकृत: शराब केस में जब्त गाड़ी को छुड़वा सकेंगे मालिक, भरना होगा इतना पैसा

बिहार में शराबबंदी के नियमों में नीतीश सरकार ने ढील दी है। शराब केस में जब्त गाड़ी अब वाहन मालिक छुड़वा सकेंगे। इसके लिए उन्हें गाड़ी की कीमत की 10 फीसदी राशि जमा करानी होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया। कैबिनेट से कुल 24 एजेंडे को मंजूरी मिली है। बिहार में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए 1218 पदों पर बहाली भी की जाएगी।

बिहार में अब अगर उत्पाद विभाग की टीम या पुलिस शराब के साथ किसी वाहन को जब्त करती है, तो मालिक अपनी गाड़ी को छुड़ा सकेंगे। इसके लिए एक निर्धारित राशि सरकार के पास जमा करानी होगी। यह राशि गाड़ी की कीमत का 10 प्रतिशत होगी। अब तक शराबबंदी कानून के तहत जब्त गाड़ियों को पुलिस अपने पास ही रखती है। राज्य कैबिनेट ने मद्य निषेध कानून में बदलाव के लिए मंजूरी दे दी है।

इसके अलावा कैबिनेट में मद्यनिषेध विभाग में 1218 पदों का सृजन कर उनकी भर्ती की जाएगी। इसके अलावा मध्यनिषेध सिपाही संवर्ग के कर्मचारियों की ट्रेनिंग के लिए पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और सहरसा में सेंटर स्थापित किए जाएंगे। नीतीश कैबिनेट ने इसपर भी सहमति जताई है।

Avinash Roy

Recent Posts

धुरलख में ‘ग्रामीण रक्तदान संघ’ द्वारा किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन, 31 यूनिट रक्त का किया गया संग्रह

समस्तीपुर : शहर से सटे ध वार्ड 31 में रविवार को रक्त दान शिविर का…

3 मिनट ago

एक्सप्रेस-वे के एलाइनमेंट के विरोध में सरायरंजन से पटना तक निकली 100 KM की पदयात्रा, कॉलेज-घर बचाने की मांग

समस्तीपुर : पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के प्रस्तावित एलाइनमेंट को लेकर सरायरंजन में चल रहा विरोध अब…

28 मिनट ago

समस्तीपुर, दरभंगा, पूर्णिया समेत 25 जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात की चेतावनी; मौसम का येलो अलर्ट

बिहार के 25 जिलों में आज यानी रविवार 16 अगस्त को मौसम खराब रहने की…

11 घंटे ago

हाजीपुर कोर्ट से लौट रही महिला दरोगा से मारपीट, सिपाही को भी पीटा; वकील समेत 3 ह‍िरासत में

बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर में कानून-व्यवस्था और पुलिस-अधिवक्ता संबंधों को तार-तार करने वाली…

1 दिन ago

दिवंगत पत्तीलाल के परिवार को राजू सहनी ने दी मदद, घरेलू एवं खाद्य सामग्री उपलब्ध करायी

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के रामचंद्रपुर अंधैल पंचायत के वार्ड संख्या-9 में एक गरीब परिवार…

2 दिन ago

15 से 19 अगस्त तक कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, जानें अपने जिले समस्तीपुर का हाल

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र…

2 दिन ago