Bihar

‘मूस मोटइहें, लोढ़ा होइहें, ना हाथी, ना घोड़ा होइहें’, BPSC मेंस का क्वेश्चन पेपर हो रहा है वायरल

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 68वीं मेंस की परीक्षा हुई। मगर इसके निबंध (Essay) का पेपर वायरल हो रहा है। कैंडिडेट के लिए चार टॉपिक दिए गए थे, जिसमें से किसी एक पर 700-800 शब्दों निबंध लिखने थे। 100 नंबर के इस प्रश्न के लिए बिल्कुल देसी अंदाज में टॉपिक दिए गए थे। शेड्यूल के मुताबिक बीपीएससी परीक्षा 12-18 मई 2023 तक आयोजित हुई। कहा जा रहा है कि यूपीएससी के पैटर्न पर इस बार क्वेश्चन पेपर आए थे।

BPSC मेंस में देसी अंदाज में आए Essay

बीपीएससी 68वीं मेंस की परीक्षा में जो प्रश्न आया था, उसके मुताबिक 100 नंबर के लिए चार ऑप्शन दिए गए थे। परीक्षार्थी को किसी एक निबंध लिखना था। इसमें लिखा हुआ था कि –

निम्नलिखित विषयों में से किसी एक पर लगभग 700-800 शब्दों में निबंध लिखिए:-
9.धर्म के बिना विज्ञान नांगर छै, विज्ञान के बिना धर्म आन्हर छै।
10. पानी में मछरिया, नौ-नौ कटिया बखरा।
11. अगिला खेती आगे-आगे, पछिला खेती भागे-जोगे।
12. मूस मोटइहें, लोढ़ा होइहें, ना हाथी, ना घोड़ा होइहें।

मेंस का क्वेश्चन पेपर हो रहा वायरल

बिहार लोक सेवा आयोग के मेंस का ये प्रश्न पत्र वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोगों को आश्चर्य हो रहा है कि इस तरह के विषयों पर लेख लिखने को आए हैं। हालांकि ज्यादातर लोगों ने बीपीएससी की इस क्वेश्चन पेपर की तारीफ की है। इस बार बीपीएससी मेंस के लिए कुल 324 पदों के लिए वैकेंसी है।

बीपीएससी में देसी टॉपिक पर आया निबंध

बीपीएससी मेंस के लिए सामान्य अध्ययन पेपर-1 की परीक्षा 12 मई को सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित की गई थी। जबकि 17 मई को सामान्य अध्ययन-2 और सामान्य हिंदी पेपर का इम्तिहान दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक था। 18 मई को निबंध पेपर का सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा हुई थी। जो पेपर वायरल हो रहा है वो निबंध का है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

15 मिनट ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

53 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

2 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

14 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

14 घंटे ago