Bihar

बीपीएससी ने जारी किया बिहार 1.78 लाख शिक्षक भर्ती का सिलेबस और परीक्षा पैटर्न, नोटिफिकेशन जल्द

बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती (Bihar Teacher Recruitment Exam syllabus) का सिलेबस वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया है। आयोग ने विषयवार पाठ्यक्रम एवं परीक्षा की संरचना विवरण कर दिया है। परीक्षा से संबंधित सभी तरह की जानकारी दी गई है। आयोग से प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति होनी है। आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार बताया गया है कि 1.78 लाख शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया के लिए विज्ञापन जल्द निकाला जाएगा। सचिव रविभूषण ने बताया कि आयोग को पूरी जबावदेही मिल गई है।

प्राइमरी शिक्षकों की नियुक्ति अधियाचना बीपीएससी को भेजी

शिक्षा विभाग ने प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति की अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग को औपचारिक रूप से भेज दी है। हालांकि, मध्य विद्यालयों, माध्यमिक विद्यालयों और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति की अधियाचना सोमवार तक जा सकेगी। सर्वाधिक नियुक्ति प्राथमिक विद्यालयों में ही होनी है। पहली से पांचवी कक्षा में विद्यालय शिक्षकों के 85477 पद सृजित हुए हैं। मध्य विद्यालय (कक्षा 6-8) के 1745, माध्यमिक (कक्षा 9-10) के 33186 और उच्चतर माध्यमिक (कक्षा 11-12) के 57618 पद सृजित हुए हैं।

शिक्षा विभाग इस समय 1.78 लाख विद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया में जुटा है। इन पदों पर नियुक्ति की अधिचायना बिहार लोक सेवा आयोग को भेजनी है। इसके बाद वहां से विज्ञापन निकालकर नियुक्ति प्रक्रिया विधिवत रूप से प्रारंभ होगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने पहले ही नियुक्ति के लिए बीपीएससी को प्राधिकृत कर दिया है। इसके बाद बीपीएससी अपने स्तर से इसकी तैयारी में जुट गया है। सभी पदों के लिए अधिचायना प्राप्त होने के बाद वह नियुक्ति के लिए प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित करेगा। इसके पहले विज्ञापन निकाला जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

3 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

7 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

8 घंटे ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

8 घंटे ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

9 घंटे ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

11 घंटे ago