Bihar

भाजपा के नेताओं को बिहार और बिहारियों से नफरत क्यों, गोवा के मुख्यमंत्री के बयान पर भड़के तेजस्वी यादव

गोवा के मुख्यमंत्री का विवादित बयान सामने आने के बाद बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया है. उपमुख्यमंत्री ने कहा है कि ‘केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल जी के बाद अब गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बिहार और बिहारियों का घोर अपमान किया है.’

आपको बता दें कि बिहार के डिप्टी सीएम ने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के बयान को शर्मनाक बताया है. साथ ही बीजेपी को लेकर सवाल किया है. उन्होंने कहा है कि भाजपा और भाजपाई नेताओं को बिहार और बिहारियों से नफरत क्यों है?

बिहार के हकों को लेकर केंद्र सरकार उदासीन क्यों- डिप्टी सीएम

उपमुख्यमंत्री ने यह भी सवाल किया है कि केंद्र की बीजेपी सरकार बिहार के सभी हकों, वाजिब मांगों व अधिकारों को लेकर सदा नकारात्मक और उदासीन क्यों रहती है? गौरतलब है कि गोवा के मुख्यमंत्री ने कहा था कि तटीय राज्य में 90 प्रतिशत अपराध बिहार, उत्तर प्रदेश और अन्य क्षेत्रों के प्रवासी मजदूरों की ओर से किए जाते है. सावंत ने एक मई को पणजी में आयोजित मजदूर दिवस समारोह में यह दावा किया था.

गोवा के सीएम ने बिहार और यूपी के प्रवासी मजदूरों को काम पर लेने से पहले लेबर कार्ड लेने का भी अमुरोध किया था. वहीं, इसे लेकर अब बिहार के उपमुख्यमंत्री ने विरोध जाहिर किया है. साथ ही केंद्र सरकार को लेकर भी डिप्टी सीएम ने सवाल किया है और कहा है कि बीजेपी सरकार बिहार के हकों को लेकर उदासिन क्यों रहती है. बता दें कि गोवा के सीएम के कथित दावे के बाद सोशल मीडिया पर भी विरोध शुरू हो गया है. कई यूजर ने इस बयान पर अपनी आपत्ति जाहिर की है.

Avinash Roy

Recent Posts

22 जुलाई तक BSEB मैट्रिक-इंटर 2026-27 के छूटे छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में यूपी का परचम, प्रयागराज ने मुजफ्फरपुर को हराकर किया खिताब पर कब्जा

समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…

4 घंटे ago

15-17 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF पोस्ट से फरार हुए दोनों कैदी ने किया आत्मसमर्पण

समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

13 घंटे ago