Categories: BiharNEWS

बिहार में 10 हजार पदों पर आवेदन का अंतिम मौका, ग्रेजुएट युवा कल तक करें आवेदन

बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में अमीन, कानूनगो एवं लिपिक सहित 10101 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गयी है जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक है। जिन उम्मीदवारों में अभी तक भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन नहीं किया है उनके लिए आवेदन का अंतिम मौका है।

बिहार सरकार के बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटेटिव एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से आवेदन की अंतिम तिथि 12 मई निर्धारित की गयी है। इसलिए ऐसे अभ्यर्थी जो भर्ती में भाग लेना चाहते हैं वे कल तक ऑनलाइन माध्यम से एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन पत्र बीसीईसीईबी की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर भरा जा सकता है।

कल तक पूर्ण कर लें आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवारों को बता दें कि भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 अप्रैल से शुरू की गयी थी और आवेदन की अंतिम तिथि 12 मई 2023 निर्धारित है। इसलिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से कल तक आवेदन कर लें। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट के होम पर पर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। उसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। पंजीकरण के बाद उम्मीदवार लॉग-इन क्रेडेंशियल दर्ज करके आवेदन पत्र पूर्ण रूप से भर लें।

आवेदन पत्र भरने के साथ उम्मीदवार को निर्धारित शुल्क जमा करना है तभी आपका एप्लीकेशन फॉर्म कंसीडर किया जायेगा। विभाग की ओर से 800 रुपये आवेदन शुल्क तय किया गया है। एसटी एवं एसटी कैटेगरी के आवेदकों को 400 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

ग्रेजुएट युवाओं के लिए बड़ा मौका

इस भर्ती में पदों के अनुसार अलग-अलग योग्यता तय की गयी है। जिन उम्मीदवारों ने स्नातक डिग्री/इंजीनियरिंग डिग्री/डिप्लोमा एवं निर्धारित वर्ष कार्य करने का अनुभव होना चाहिए। पात्रता एवं मापदंड की अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य देख लें।

इस भर्ती के जरिए अमीन के 8244, कानूनगो के 758, लिपिक के 744 एवं सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के 355 रिक्त पदों को भरा जायेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

4 घंटे ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

5 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

6 घंटे ago

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

9 घंटे ago