Bihar

बिहार पंचायत उपचुनाव: 605 पदों पर 1961 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज EVM में होगा बंद

बिहार में पंचायत उप चुनाव को लेकर गुरुवार को राज्य के 605 पदों के लिए मतदान सुबह सात बजे से प्रारंभ हो जायेगा. जिन पदों के लिए मतदान कराया जा रहा है, उसमें जिला परिषद सदस्य के सात, पंचायत समिति सदस्य के 41, मुखिया के 48, ग्राम कचहरी सरपंच के 52, ग्राम पंचायत सदस्य के 316 और ग्राम कचहरी पंच के 141 पद शामिल हैं. इन पदों पर कुल 1961 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. इनके किस्मत का फैसला गुरुवार को इवीएम में कैद हो जायेगा.

3522 रिक्त पदों के लिए चुनाव कराया जा रहा

राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया है कि राज्य के 38 जिलों के 300 प्रखंडों में पंचायत उप चुनाव के लिए 3522 रिक्त पदों के लिए चुनाव कराया जा रहा है. इसमें 14 पदों पर कुछ कारणों से मतदान स्थगित कर दिया गया है. इसके बाद शेष 3508 पद रह गये थे. नामांकन और नाम वापसी के दौरान कुल पदों में 2083 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है. साथ ही 820 पद रिक्त रह गये हैं. ऐसे में राज्य भर में 605 पदों पर मतदान कराया जा रहा है.

वोटरों की होगी फोटोग्राफी

पटना जिले में पंचायत उप चुनाव में मुखिया, पंचायत सदस्य व पंच के लिए गुरुवार को 11 प्रखंडों के 86 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा. वोटर सुबह सात बजे से लेकर शाम पांच बजे तक वोट कर सकेंगे. वोट देनेवाले वोटरों की फोटोग्राफी होगी. इवीएम से चुनाव होने को लेकर मतदान केंद्रों पर मुखिया, पंचायत सदस्य व पंच के लिए अलग-अलग वोटिंग कंपार्टमेंट रहेगा. जिले में नौबतपुर के चक चेचौल पंचायत पालीगंज में मेरा -पतौना पंचायत, घोसवरी पंचायत पंडारक पूर्वी व फुलवारीशरीफ के रामपुर-फरीदपुर पंचायत में मुखिया पद के लिए 25 उम्मीदवार, पंचायत सदस्य के लिए 14 उम्मीदवार व पंच के लिए 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. वोटों की गिनती 27 मई को सुबह आठ बजे से होगी.

200 मीटर की दूरी तक धारा-144

मतदान निष्पक्ष व भयमुक्त कराने के लिए सारी तैयारी की गयी है. चुनावी हिंसा को रोकने व शांतिपूर्ण माहौल बनाये रखने के लिए पंचायत में सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट व सुपर जोनल मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गयी है. चुनाव को लेकर पंचायतों की सीमा सील की गयी है. मतदान केंद्र से 200 मीटर की दूरी तक धारा-144 लागू रहेगा. चुनाव के दौरान डीडीसी तनय सुल्तानिया व ग्रामीण एसपी सैयद इमरान मसूद विधि व्यवस्था के वरीय प्रभार में रहेंगे. सभी एसडीओ व एसडीपीओ अपने-अपने क्षेत्र में संपूर्ण प्रभार में रहेंगे. मतदान शुरू होने से डेढ़ घंटा पहले उम्मीदवारों के समक्ष मॉक पोल होगा. ताकि कोई समस्या होने पर उसे सुधार किया जा सके.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

3 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

4 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

5 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

16 घंटे ago