Bihar

फिर करवट लेगा मौसम, 38 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना, जानें बिहार में कब आएगा मानसून

बिहार का मौसम फिर से करवट लेने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 22 मई तक मौसम शुष्क बना रहेगा. 23 मई को मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. 19 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है. जबकि, 24-25 मई को पूरे राज्य में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जारी की गयी है. हालांकि, शुक्रवार को राज्य में मौसम सामान्य रहा. राजधानी पटना के तापमान में 3.8 डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी. राजधानी में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

पटना में अगले पांच दिनों में ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी पटना के मौसम में अगले चार से पांच दिनों में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलने वाला है. जिले के अधिकतम तापमान में मामूली बदलाव होने की संभावना है. शाम में 10 से 15 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है. इससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे ज्यादा गर्मी बिहार के औरंगाबाद में पड़ी. यहां दिन में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. जबकि, गया में 42.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

13 जून को बिहार में मानसून दे सकता है दस्तक

इस वर्ष मानसून केरल में थोड़ी देर से प्रवेश करने वाला है. इससे राज्य में किसानों की चिंता बढ़ गयी है. बताया जा रहा है कि बिहार में भी मानसून 13 जून तक प्रवेश कर सकता है. मानसून में देरी के कारण खेत में लगे फसल पर बड़ा प्रभाव पड़ रहा है. सबसे ज्यादा सब्जी की फसल को नुकसान होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, पिछले सप्ताह बिहार के कई जिलों में प्री मानसून रेन हुई है. इसका असर सबसे ज्यादा उत्तर और पूर्वी बिहार में सबसे ज्यादा देखने को मिला.

Avinash Roy

Recent Posts

उपेक्षा की ‘ICU’ में देशी चिकित्सा पद्धति, संसाधनों की कमी से जूझ रहा समस्तीपुर जिला संयुक्त औषधालय, एक भी कंपाउंडर नहीं

समस्तीपुर : आधुनिक चिकित्सा की चमक और अंग्रेजी दवाओं के बढ़ते प्रभाव के बीच समस्तीपुर…

4 मिनट ago

हथियारों से लैस होगी बिहार पुलिस, 42 करोड़ के हथियार मंजूर; पुणे से आएंगी 1.20 लाख गोलियां

बिहार में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : दरवाजे पर सो रहे किसान पर जानलेवा हमला, गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर किया जख्मी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के परोरिया गांव में शनिवार की देर…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच वर्षीय मासूम की चीखों में बुझ गया बचपन, आग में झुलसने से जुड़वां भाइयों में एक की दर्दनाक मौ’त

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर मुसहरी टोल में रविवार को…

11 घंटे ago

मुख्यमंत्री के तौर पर इस दिन हो सकती है नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट मीटिंग, कई बड़े एजेंडों पर लग सकती है मुहर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक बुलाई है. इसे लेकर कई…

12 घंटे ago