Bihar

बिहार में गर्मी का सितम, इन 13 जिलों में चलेगी लू; मौसम विभाग का अलर्ट

पटना सहित प्रदेश के 13 जिलों में गुरुवार और शुक्रवार को लू की चेतावनी जारी की गई है। बुधवार को राज्य के 17 जिलों में लू चलने की संभावना है। मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मंगलवार को पूर्णिया, शेखपुरा, खगड़िया और बांका उष्ण लहर (लू) की चपेट में रहे। प्रदेश का सबसे गर्म जिला शेखपुरा रहा। यहां का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के 16 जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था।

इन जिलों में लू की चेतावनी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को नवादा, शेखपुरा, बांका, भागलपुर, खगड़िया और पूर्णिया जिला में उष्ण लहर (लू) की चेतावनी है। वहीं 10 और 11 मई को बक्सर, औरंगाबाद, नवादा, शेखपुरा, जमुई, बांका, भागलपुर, खगड़िया, पूर्णिया और अररिया में उष्ण लहर (लू) की चेतावनी दी गई है।  इसके साथ ही 11 और 12 मई को राजधानी सहित सीवान, बक्सर, औरंगाबाद, शेखपुरा, नवादा, जमुई, बांका, भागलपुर, खगड़िया, पूर्णिया और अररिया जिले में उष्ण लहर (लू) की आशंका जताई गई है।

अधिकतम तापमान में होगी दो से तीन डिग्री की वृद्धि

मौसम विश्लेषण के अनुसार एक चक्रवातीय परिसंचरण बांग्लादेश और उसके आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से औसत 0.9 किमी ऊपर बना हुआ है। वहीं पछुआ एवं उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह सतह से 5.8 किमी ऊपर तक बना हुआ है। जिसके प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा। राज्य के दक्षिणी एवं उत्तर पूर्व के भागों में उष्ण लहर (लू) की संभावना है। अगले तीन दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकांश जिलों के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस वृद्धि का पूर्वानुमान है।

जिला         अधिकतम तापमान
पटना              42
गया             41.2
भागलपुर            41.4
पूर्णिया             40.8
वाल्मीकि नगर         41.2
रोहतास (डेहरी)   40.8
शेखपुरा           42.6
जमुई                 41.2
वैशाली        41.4
औरंगाबाद        42.2
खगड़िया       42.2
बांका           41.5
नवादा           41.7
नालंदा (हरनौत)  41.3
सीवान (जीरादेई)   41
समस्तीपुर (पूसा)   40

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

4 घंटे ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

5 घंटे ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

14 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

15 घंटे ago