Bihar

बिहार में दिखेगा मोचा तूफान का असर, 17 जिलों में बारिश की संभावना; 48 घंटे स्थिर रहेगा मौसम

साइक्लोन मोचा शुक्रवार रात मध्य और इससे सटे दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही है। इसके प्रभाव से पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भारी बारिश की संभावना है।

बिहार में भी मोचा तूफान का असर देखने को मिलेगा। कटिहार, किशनगंज, भागलपुर, जमुई में हल्की बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान दक्षिण हिस्से में स्थित पटना, गया, नालंदा, नवादा सहित 19 जिलों और उत्तर बिहार के सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली में आसमान पर हल्के बादल छाए रहेंगे।

पटना समेत प्रदेश के 23 जिलों में शुक्रवार को अधिकतम तापमान में कमी आई है। जिसमें पटना, नालंदा, गया समेत अन्य जिले शामिल हैं। जिसके कारण से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मोचा की वजह से बिहार में 48 घंटे तक तापमान स्थिर रहेगा।

पिछले 24 घंटे की बात करें तो 40.5 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद जिला सबसे गर्म रहा। पटना का भी अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मोचा की वजह से बिहार में 48 घंटे तक तापमान रहेगा स्थिर

मौसम विभाग के मुताबिक साइक्लोन सर्किल का प्रभाव झारखंड और बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र में बना हुआ है। इसके प्रभाव से तेज ठंडी हवाएं बिहार में प्रवेश कर रही है। मोचा की वजह से बिहार में 48 घंटे तक तापमान स्थिर रहेगा। 12 से 16 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली ठंडी हवाओं की वजह से गर्मी से राहत रहेगी।

15 और 16 मई को बिहार के 17 जिलों में होगी बारिश

15 और 16 मई को बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा सहित 17 जिलों में हल्की बारिश होगी। बिहार के सभी जिलों में शुक्रवार को तापमान 40 के करीब रहा। दिन की शुरुआत तेज धूप से हुई। जिससे तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी हुई और 11 बजे पारा 42 डिग्री दर्ज किया गया।

15 और 16 मई को सुपौल समेत सीमांचल के सभी जिलों में आंधी-पानी और मेघ गर्जन की आशंका है, जबकि बक्सर, रोहतास, शेखपुरा और पटना के लिए लू की चेतावनी जारी की गई है।

पांच दिन बाद पटना का तापमान 40 के नीचे आया

पटना के लोग पांच दिनों से प्रचंड गर्मी झेल रहे थे। शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार तक पटना में अधिकतम तापमान में कमी की स्थिति बनी रहेगी।

औरंगाबाद रहा सबसे गर्म

बीते 24 घंटे की बात करें तो औरंगाबाद जिला सबसे गर्म रहा जहां का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री, नालंदा का 38 डिग्री, गया का 39.5 डिग्री, नवादा 39.4 डिग्री, शेखपुरा 38.3 डिग्री जमुई 38.9 डिग्री, बेगूसराय 36.8 डिग्री, मुजफ्फरपुर 36.4 डिग्री, इसके साथ ही सभी अन्य जिलों का पारा 40 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

2 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

2 घंटे ago

बिहार में Sudha की तर्ज पर खुलेंगे ‘तरकारी आउटलेट’, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, समस्तीपुर में प्रखंड स्तर पर होगा सब्जी कलेक्शन सेंटर

समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…

3 घंटे ago

‘गुंडई क्या होती है दिखा देंगे’, बिहार में दारोगा को चैलेंज करनेवाले दोनों बदमाश ढेर, एक STF जवान भी शहीद

बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

16 घंटे ago