Bihar

पटना से शराब खोजने निकला उड़ा उत्पाद विभाग का ड्रोन खुद हो गया लापता, खोजने वाले को 25 हजार का इनाम

बिहार में शराबबंदी (Bihar Liqour Ban) के बावजूद इससे जुड़े धंधेबाज अपनी हरकतों से बात नहीं आते हैं। शराब के ऐसे ही तस्करों पर एक्शन को लेकर उत्पाद विभाग और पुलिस प्रशासन कार्रवाई में जुटा है। ड्रोन के जरिए भी हर इलाके की निगरानी की जा रही। राजधानी पटना से भी एक ड्रोन को उड़ा, जो काफी हाईटेक था। जानकारी के मुताबिक, ये कई किलोमीटर दूर की तस्वीरें क्लिक कर सकता था। हालांकि, छपरा में इस ड्रोन के क्रैश (Bihar Drone Missing News) होने की खबर है। यही वजह है कि इससे अधिकारियों का संपर्क नहीं हो पा रहा। ऐसे में उत्पाद विभाग ने इस ड्रोन की खोज करने वाले को 25 हजार रुपये का इनाम देने का ऐलान किया है।

पटना से उड़ा ड्रोन, छपरा में हुआ गायब

जानकारी के मुताबिक, छपरा में क्रैश हुए ड्रोन की तलाश में कई टीमें लगी हुई हैं। लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल पा रहा। बताया जा रहा है कि ड्रोन बेहद शक्तिशाली था और 100 किलोमीटर तक उड़ान भरने में सक्षम था। फिलहाल ड्रोन के क्रैश होने की सूचना के बाद से ही उत्पाद विभाग की टीम इसकी तलाश कर रही है। उत्पाद अधीक्षक रजनीश कुमार ने बताया कि जिस ड्रोन की तलाश की जा रही वो काफी शक्तिशाली था। यही वजह है कि इसकी तलाश को लेकर लोगों से मदद मांगी जा रही। इसी वजह से इनाम का भी ऐलान किया गया है।

ड्रोन खोजने वाले को 25 हजार तक इनाम

उत्पाद अधीक्षक के मुताबिक, ड्रोन का लास्ट लोकेशन छपरा के पास ही मिला था। यही वजह है कि इसके वहीं किसी जगह पर होने की संभावना है। हालांकि, अब तक इस ड्रोन का पता नहीं चल सका है। ड्रोन की जानकारी देने वाले को इनाम देने का ऐलान किया गया है। जो भी उसके बारे में बताएगा उसे 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। वहीं उत्पाद विभाग के उठाए गए कदम की वजह से लोग उसकी तलाश में जुट गए हैं।

आखिर कहां गया उत्पाद विभाग का ड्रोन

वहीं आशंका ये भी है कि जिस जगह ड्रोन गिरा, वहां काफी घना जंगल है। ड्रोन क्रैश हुआ है यही वजह है कि उसे खोजने में दिक्कत आ रही। जानकारी के मुताबिक, उत्पाद विभाग का ये ड्रोन 4 मई को ही पटना से उड़ा था। छपरा में कहीं गिर गया। अब इस ड्रोन वापस लाने वाले को 25 हजार तक का इनाम देने का ऐलान किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

मरीजों को मिलेगी सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने की सुविधा, प्राइवेट एंबुलेंस को 102 व 112 इमरजेंसी सेवा से जोड़ने की तैयारी

समस्तीपुर : जिले में अब मरीजों को सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने का विकल्प मिल…

6 घंटे ago

पुलिस स्मृति दिवस पर समस्तीपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को किया गया नमन, दी गयी श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…

1 दिन ago

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

2 दिन ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

3 दिन ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

3 दिन ago