Bihar

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का ऐलान, पटना में होगा देश का सबसे खूबसूरत स्टेडियम

बिहार में खेल के विकास को लेकर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ग्राउंड लेवल पर काम करते रहे हैं. उन्हें जब भी मौका मिलता है वो अपना क्रिकेट से प्रेम भी दिखाने से पीछे नहीं रहते. शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री ने बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (Bihar State Sports Authority) के द्वारा आयोजित दो दिवसीय स्पोर्टस कॉन्क्लेव 2.0 का उद्घाटन किया.

इस दौरान उन्होंने कहा कि वो खुद क्रिकेट के खिलाड़ी रहे हैं. इसलिए खेल के लिए हमारे मन में खास जगह है. खिलाड़ियों की परेशानी को भी समझते हैं. यहां से खिलाड़ी जब बाहर के राज्यों में जाते हैं तो सोचते हैं कि हमारे राज्य में ऐसी व्यवस्था क्यों नहीं हो सकती. अब महागठबंधन की सरकार है तो काम करने का मौका मिला है.

मोइनुल हक बनेगा देश का सबसे खूबसूरत स्टेडियम

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर माहौल मिले और इंफ्रास्ट्रक्चर मिले इसके लिए रोड मैप बनाकर काम किया जा रहा है. इस रोड मैप को अब केवल जमीन पर उतारना है. उन्होंने घोषणा की कि पटना के मोइनुल हक को देश के सबसे खूबसूरत स्टेडियम के रुप में विकसीत किया जाएगा. तेजस्वी यादव ने कहा कि वो बिहार के स्वास्थ्य मंत्री होने के नाते ये घोषणा कर रहे हैं कि यहां के खिलाड़ियों के लिए एक स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर का भी निर्माण होगा. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को सरकार हर सुविधा देगी.

खिलाड़ियों की अनदेखी से विकास संभव नहीं: तेजस्वी

दो दिवसीय स्पोर्टस कॉन्क्लेव 2.0 का उद्घाटन करते हुए तेजस्वी यादव ने खिलाड़ियों की एक बड़ी समस्या पर भी बात की. उन्होंने कहा कि खेल कूद की चीज महंगी हो रही है. इसपर हम विचार कर रहे हैं. सरकार ध्यान देगी कि खिलाड़ियों को तकलीफ ना हो. उन्होंने कहा कि बिहार में खेल को अभी लंबा सफर तय करना है. हम बिहार के खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को आगे बढ़ाने का काम कर रहे है. मगर ध्यान देने की बात ये है कि खिलाड़ियों की अनदेखा करने से डेवलपमेंट नहीं होगा. कार्यक्रम में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के अध्यक्ष और खेल मंत्री भी शामिल थे.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : उत्पाद विभाग की टीम पर हमला मामले में 8 नामजद समेत 50-60 अज्ञात पर FIR दर्ज 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…

4 घंटे ago

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

11 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

17 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

18 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

18 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

19 घंटे ago