Bihar

बिहार: इस सब्जेक्ट में शिक्षक भर्ती के लिए B.Ed जरूरी नहीं, शिक्षा विभाग ने सुधार के बाद जारी की नई अधिसूचना

तकनीकी डिग्री वाले अभ्यर्थियों को शिक्षा विभाग के द्वारा राहत मिली है. दरअसल शिक्षा विभाग ने पिछले दिनों जारी अधिसूचना में सुधार करते हुए नई अधिसूचना को जारी किया है. जिसमें कई बिंदुओं को जोड़ा गया है. शिक्षा विभाग द्वारा सोमवार को जारी किए गए नए अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि अब राज्य के उच्च विद्यालयों में शिक्षक बनने के लिए इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री भी मान्य होगी. इस डिग्री को रखने वाले अभ्यर्थी नौवीं और दसवीं कक्षा में विज्ञान के शिक्षक हो सकेंगे.

कंप्यूटर साइंस के शिक्षकों के लिए बीएड अनिवार्य नहीं :

बता दें कि पिछले दिनों जारी एक अधिसूचना में इंजीनियरिंग में स्नातक का जिक्र नहीं था. जिसे लेकर अभ्यर्थियों और विभिन्न शिक्षक संगठनों ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई थी. इस बदलाव के अलावा विभाग ने प्लस टू स्कूलों में कंप्यूटर साइंस विषय में शिक्षकों के पद के लिए निर्धारित योग्यताओं में भी कुछ बदलाव किया है. नई अधिसूचना के अनुसार क्लास ग्यारहवीं व बारहवीं कक्षा के लिए कंप्यूटर विज्ञान के शिक्षकों की नियुक्ति में बीएड की योग्यता की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है. जबकि पहले की अधिसूचना में यह अनिवार्य था.

कक्षा 11वीं एवं 12वीं तक में कंप्यूटर विज्ञान विषय के लिए वैसे अभ्यर्थी आवेदन दे सकते हैं. जिन्होंने कम से कम 80% अंक के साथ डोएक से ग्रेड ए तथा किसी अन्य विषय में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की हो या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्थान से बीटेक (कंप्यूटर साइंस अथवा समकक्ष उपाधि या भारत सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थान/ विश्वविद्यालय से डिप्लोमा) किया हो.

बीटेक और कंप्यूटर में पीजी डिप्लोमा करने वालों की बल्ले-बल्ले :

इसके अलावा इस क्लास के लिए वैसे अभ्यर्थी आवेदन दे सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी स्ट्रीम में बीटेक की उपाधि तथा कंप्यूटर में पीजी डिप्लोमा किया हुआ हो. किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस में स्नातकोत्तर एमसीए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से समकक्ष उपाधि या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस में स्नातक बीसीए एवं किसी विषय में स्नातकोत्तर या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस में पीजी डिप्लोमा और किसी अन्य विषय में स्नातकोत्तर की उपाधि या डोएक से लेवल बी एवं मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी विषय में स्नातकोत्तर की उपाधि या सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी मंत्रालय से डोएक से लेवल सी तथा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि या एमसीए का 3 वर्षीय कोर्स जिसमें 6 सेमेस्टर हो, आवेदन दे सकते हैं.

गणित की विशेषज्ञता जरूरी :

नई अधिसूचना के अनुसार कक्षा 9से 10 में विज्ञान शिक्षक बनने के लिए नई योग्यताएं निर्धारित की गई हैं. इसके अनुसार गणित के लिए स्नातक स्तर पर गणित के साथ भौतिकी इलेक्ट्रॉनिक्स कंप्यूटर साइंस रसायन विज्ञान सांख्यिकी विषय में से कोई दो विषय स्नातक स्तर पर पढ़ा गया हो अथवा इंजीनियरिंग के स्नातक जिसमें गणित की विशेषज्ञता होनी चाहिए. इसी प्रकार विज्ञान विषय के लिए स्नातक स्तर पर जन्तु विज्ञान / वनस्पति विज्ञान / रसायन शास्त्र विषय पढ़ा हो या इंजीनियरिंग में स्नातक हो. अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि माध्यमिक शिक्षक के पद के लिए भाषा से संबंधित विषयों में संबंधित भाषा विषय के रूप में स्नातक अनिवार्य है.

स्नातक स्तर पर गणित के साथ भौतिकी / इलेक्ट्रोनिक्स / कंप्यूटर साइंस / रसायन शास्त्र / सांख्यिकी विषयों में से कोई दो विषय पढ़ा हो अथवा इंजीनियरिंग में स्नातक किया हो, जिसमें गणित की विशेषज्ञता हो. नई अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि सभी स्तर के विद्यालय अध्यापक के पद पर नियुक्ति के लिए शैक्षणिक एवं शैक्षणिक योग्यता में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों को न्यूनतम अर्हता अंक में से 5% की छूट मिलेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मिलावट पर निगरानी सुस्त, तीन-तीन जिलों के प्रभार में फूड सेफ्टी ऑफिसर, कार्यालय में लटका रहता है ताला 

समस्तीपुर : त्योहारों के मौसम में दूध, मावा, पनीर, घी और मिठाइयों की मांग बढ़ने…

11 घंटे ago

शहर के BRB कॉलेज में पीरियड वेंडिंग मशीन लगवाने के लिए छात्राओं का प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं को लेकर बुधवार को…

13 घंटे ago

चैता का दशर्जा चौर बदमाशों के लिए बना सॉफ्ट स्पॉट, डेढ़ वर्ष पहले मिले युवती के शव की अब तक पहचान नहीं

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के दशर्जा चौर वाली सड़क आपराधिक वारदातों…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में 1 से 6 नवंबर तक होगी राज्य स्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता, SDO ने खेल भवन का किया निरीक्षण

समस्तीपुर : जिले में 1 से 6 नवंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय विद्यालय…

24 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO कार्यालय में भूमि विवाद के सात मामलों की हुई सुनवाई, पांच का हुआ निष्पादन

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के नेतृत्व में बुधवार को अनुमंडल कार्यालय में भूमि…

24 घंटे ago

जमीन रजिस्ट्री के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी मामले में बिचौलिया गिरफ्तार

समस्तीपुर : जमीन की खरीद-बिक्री के नाम पर दो वर्ष पहले 15 लाख रुपये की…

1 दिन ago