Bihar

बिहार: पूर्व मंत्री और JDU विधायक ने बैंड बाजा के साथ निकाली कुत्ते की शव यात्रा, अर्थी को कंधा देते रो पड़े उनके पति और बेटे

पूर्णिया के रुपौली की जदयू विधायक व बिहार सरकार की पूर्व मंत्री बीमा भारती (Former Minister Bima Bharti) के वफादार पेट डॉग कृष्णा की मौत पर शवयात्रा निकाली गई. इस शव यात्रा में पूर्व मंत्री बीमा भारती खुद शामिल हुई. साथ ही विधायक के पति अवधेश मंडल और पुत्र राजकुमार राज ने कंधा देकर भवानीपुर बाजार में शव यात्रा निकाली. इस बाबत मंत्री बीमा भारती ने अपने फेसबुक पोस्ट पर भी काफी मार्मिक पोस्ट लिखी है.

पूछे जाने पर विधायक बीमा भारती ने कहा कि कृष्णा यानी पेट डॉग को 2004 में उनके पति अवधेश मंडल ने लाया था. उसके बाद से कृष्णा पूरे परिवार का चहेता और वफादार बन गया था. वह हमेशा उन लोगों के साथ एक दोस्त के तरह रहता था. जहां भी वे लोग जाते थे कृष्णा साथ जाता था. उनकी वफादारी के वे लोग कायल थे. वृद्ध होने के कारण पिछले कुछ वर्षों से कृष्णा बीमार था. उसने खाना-पीना तक छोड़ दिया था. कल कृष्णा हम सबको छोड़कर परलोक सिधार गया.

बीमा भारती ने कहा कि तब उन लोगों ने विचार किया कि कृष्णा का हिंदू रीति रिवाज के साथ शव यात्रा निकाला जाएगा और अंतिम संस्कार किया जाएगा . इसके बाद फूल मालाओं से अर्थी सजाई गई और उस पर कृष्णा के पार्थिव शरीर को रखा गया. फिर विधायक बीमा भारती के पति अवधेश मंडल और पुत्र ने शव को कंधा दिया और बैंड-बाजे के साथ भवानीपुर बाजार में शव यात्रा निकाला.

इस शवयात्रा में उनके परिवार के सदस्यों के साथ साथ गांव के भी कई लोग शामिल हुए .फिर भवानीपुर में अपने कैंपस में ही गड्ढा खोदकर कृष्णा को दफनाया गया. विधायक बीमा भारती ने कहा कि कृष्णा को याद कर आज भी उनके आंखें भर जाती है .पिछले दिनों जब एक मामले में भवानीपुर में उनके पति पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी तो उसमें कृष्णा पर भी प्राथमिकी दर्ज हुआ था.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

58 मिनट ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

1 घंटा ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

13 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

14 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

14 घंटे ago