Bihar

पटना में धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार कैंसिल:दूसरे दिन कथा में 100 लोगों की तबीयत बिगड़ी थी; बोले-अगली बार लगाएंगे दरबार

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का आज लगने वाला दिव्य दरबार कैंसिल हो गया है। रविवार को हनुमंत कथा के दूसरे दिन यहां 4 लाख से ज्यादा लोगों की भीड़ पहुंच गई। गर्मी के कारण भीड़ में 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इस कारण कथा को समय से पहले विराम दे दिया गया। दिव्य दरबार को लेकर आज धीरेंद्र शास्त्री प्रेस कॉन्फेंस करेंगे। हालांकि कथा 17 मई तक चलती रहेगी।

धीरेंद्र शास्त्री ने दूसरे दिन की कथा में कहा कि कल दिव्य दरबार है। कोई अनहोनी न हो जाए, इसकी मुझे शंका है। भीड़ और गर्मी ज्यादा है। इसे देखते हुए दिव्य दरबार को विराम देना पड़ेगा। अगली बार जब आएंगे तो दिव्य दरबार लगाएंगे। उन्होंने कहा कि जो जहां हैं वहीं रहे। घर पर ही टीवी, यूट्यूब के माध्यम से कथा का श्रवण करें। कथा सबके कल्याण के लिए है।

इधर, देर रात बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर ने धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात की। दिव्य दरबार पर उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन और आयोजकों में कोआर्डिनेशन सही से हो जाएगा तो फिर से दिव्य दरबार आयोजन की घोषणा हो सकती है।

पंडाल में 1.5 से दो लाख लोगों की जगह…करीब 4 लाख लोग पहुंचे

पटना से सटे नौबतपुर के तरेत पाली मठ में हनुमंत कथा 13 मई से शुरू हुआ। कथा में बैठने के लिए करीब 2 लाख लोगों की व्यवस्था की गई है, लेकिन कथा के पहले दिन ही करीब 3 लाख लोग पहुंच गए। कथा के दूसरे दिन रविवार को करीब 4 लाख श्रद्धालु पहुंच गए। भीड़ बेकाबू हो गई। गर्मी और धूल के कारण 100 से अधिक लोगों तबीयत बिगड़ गई।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

8 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

9 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

9 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

9 घंटे ago