Bihar

बिहार में बागेश्वर बाबा पर सियासत तेज, पटना में फाड़े गए पोस्टर; 13 मई से राजधानी में लगेगा धीरेंद्र शास्त्री का दरबार

बिहार में बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर जमकर सियासत हो रही है। इस बीच राजधानी पटना में बाबा बागेश्वर के पोस्टरों को फांड़ने की घटना सामने आई है। डाक बंगला चौराहा, गांधी मैदान, इनकम टैक्स गोलंबर समेत दर्जनों इलाकों में बाबा बागेश्वर के पोस्टरों को फाड़ा गया है।

बताया गया है कि रात के अंधेरे में अज्ञात लोगों ने इन पोस्टरों को फाड़ने की घटना को अंजाम दिया है। हालांकि अभी तक किसी ने भी इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। बता दें कि बाबा बागेश्वर धाम धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा राजधानी पटना के नौबतपुर में 13 मई से 17 मई के बीच हनुमत कथा का आयोजन किया गया है।

गौरतलब है कि आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र व बिहार सरकार में मंत्री तेजप्रताप यादव ने बाबा बागेश्वरधाम धीरेंद्र शास्त्री के आगमन को लेकर विरोध जताया है। तेज प्रताप ने कहा था कि डीएसएस (धर्मनिरपेक्ष सेवक संघ) हमारा संगठन है। हिंदु-मुस्लिम-सिख-ईसाई हम सब हैं भाई-भाई। हमारा ताकत भी देख लेंगे। बोलना तो बहुत आसान है, करना बहुत कठिन होता है। हमारी सेना पूरी तरह तैयार है, वो शायद भूल रहे हैं कि बिहार में सरकार किनकी है।

वहीं शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने बाबा बागेश्वरधाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री के संबंध में कहा था कि अगर वह गंदे काम करने आएंगे तो बिहार इजाजत नहीं देगा। उनके गलत मंसूबों को सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाबा बागेश्वर की हवा सुहानी साह ने निकाल दी है। उनके सारे तिलिस्म को कबाड़ कर दिया। वह तो धर्म नहीं बेचती, अपना व्यवसाय नहीं चलाती है। वह समाज की एक तेजतर्रार ज्ञानी लड़की है। उसने कह दिया कि माइंड रीडर क्या होता है। आपके पास कोई तिलिस्म नहीं है, कोई चमत्कार नहीं है, हम माइंड रीड करते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

10 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

11 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

11 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

17 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

22 घंटे ago