Bihar

बागेश्वर बाबा के पोस्टर पर पटना में कालिख पोती गई, धीरेंद्र शास्त्री के आगे लिखे अपशब्द

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के पटना में पोस्टर पर कालिख पोत दी गई है। असामाजिक तत्व ने बाबा के पोस्टर पर चोर जैसे अपशब्द भी लिख दिए हैं। धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा का पटना में बुधवार को आखिरी दिन है। कथा के समापन से ठीक पहले बागेश्वर बाबा के अपमान से बिहार राजनीति गर्मा गई है। बीजेपी ने इस कृत्य की निंदा करते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, आरजेडी और कांग्रेस ने भी धीरेंद्र शास्त्री के पोस्टर पर कालिख पोतने को गलत बताया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक पटना के डाकबंगला चौराहे पर लगे बागेश्वर बाबा के पोस्टर पर बीती रात एक युवक ने कालिख पोत दी और काली स्यासी से अपशब्द लिख दिए। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि, वीडियो में कालिख पोतने वाले शख्स की पहचान नहीं हो पा रही है। बताया जा रहा है कि प्रशासन के संज्ञान में यह मामला आ गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

धीरेंद्र शास्त्री के अपमान पर बीजेपी भड़क गई है। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि यह कृत्य किसी राजनीतिक व्यक्तति का है। वोट की राजनीति के लिए यह किया जा रहा है। आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों ने यह किया है। चिराग पासवान की पार्टी लोजपा रामविलास ने भी इसकी निंदा की है और सीएम नीतीश कुमार से माफी की मांग की है।

दूसरी ओर, आरजेडी के प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा कि अगर ऐसा हुआ है तो पुलिस अपने अनुसार कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक रूप से इस तरह किसी का अपमान करने का हक किसी को भी नहीं है। कांग्रेस ने भी बागेश्वर बाबा के पोस्टर पर कालिख पोतने को अशोभनीय करार दिया। कांग्रेस प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने कहा कि पटना प्रशासन को केस दर्ज कर कार्रवाई करनी चाहिए।

पहले फाड़े गए थे पोस्टर

12 मई को बागेश्वर बाबा के पटना आगमन से पहले उनके स्वागत में लगे पोस्टरों को भी फाड़ दिया गया था। उस पर भी बड़ा सियासी बवाल मचा था। बीजेपी ने महागठबंधन की पार्टियों पर पोस्टर फाड़ने का आरोप लगाया था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

2 घंटे ago

लापरवाही छोड़ें नहीं तो होगा खतरा, समस्तीपुर में RPF जवानों ने लोगों को किया जागरूक

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…

7 घंटे ago

चकनूर गोलीकांड में जख्मी युवक के दोनों दोस्त हुए फरार, गतिविधि संदिग्ध, दोनों पर पहले से भी दर्ज है अलग-अलग FIR

एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…

9 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

20 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

21 घंटे ago