बिहार के बक्सर जिले के केसठ प्रखंड के रामपुर गांव में फर्जीवाड़े की अजब कहानी सामने आयी है. क्यों कभी किसी ने अंधे व्यक्ति को चार चक्का गाड़ी चलाते देखा है. उससे भी बड़ी बात क्या डीटीओ अंधे व्यक्ति को ड्राइविंग लाइसेंस दे सकता है. दरअसल, गांव में गलत तरीके से दृष्टि दोष दिखाकर दिव्यांग का पेंशन लेने का मामला प्रकाश में आया है. इसको लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी मिथिलेश बिहारी वर्मा ने बुधवार को मौके पर पहुंचकर जांच की.
बीडीओ ने बताया कि रामपुर गांव निवासी प्रमोद कुमार पांडेय विगत कई वर्षों से दिव्यांग प्रमाण पत्र के दिव्यांग का पेंशन का लाभ ले रहे हैं. वही प्रमोद कुमार पांडेय के नाम से परिवहन विभाग से ड्राइविंग लाइसेंस निर्गत किया गया है. गलत तरीके से दिव्यांग की राशि का दुरुपयोग है.
2013 से पेंशन ले रहा है आरोपी
गुप्त सूचना के आधार पर बीडीओ ने रामपुर जाकर जांच किया. परंतु प्रमोद कुमार पांडेय से भेट नहीं हुई. बीडीओ ने बताया कि शुक्रवार को पुनः प्रमोद कुमार पांडेय के घर जाकर मामले की जांच करेंगे. उन्होंने बताया कि मामला सही पाये जाने वाले पर उचित कार्रवाई की जायेगी.
ग्रामीणों की माने तो आपसी विवाद में इस फर्जीवाड़ा का मामला प्रकाश में आया है. बताया जा रहा है कि प्रमोद कुमार पांडेय ने साल 2013 से ही दिव्यांग (दृष्टि दोष) आंख से दिखाई नही देने के प्रमाण पत्र के आधार पर पेंशन लेना शुरू किया था. फिर उन्होंने ड्राइविंग लाइसेंस भी बनवाया जो 2023 तक वैध है. ऐसे में बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि अगर प्रमोद दिव्यांग है तो लाइसेंस कैसे बना, अगर लाइसेंस बना तो प्रमोद को पेंशन कैसे मिला.
कई जिलों में फर्जी पेशन लेने के मामले मिले
बता दें कि कई जिलों में दिव्यांग पेशन फर्जी तरीके से लेने के मामले में सामने आये हैं. इन सभी मामलों में जिला प्रशासन के द्वारा सख्ती से जांच करके कार्रवाई की गयी है. मामले में अब बताया जा रहा है कि बीडीओ 26 मई को प्रमोद कुमार पांडेय के घर जाकर आरोप की जांच करेंगे. बताया जा रहा है कि मामले की सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी.
नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…
समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के लिए गर्व की एक और खबर सामने आई है। मिल्लत…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…