Bihar

‘आडवाणी जैसा होगा हाल, भेजे जाएंगे जेल’, बिहार में धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम को लेकर सियासी बवाल

मध्य प्रदेश के बाबा बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बिहार में दरबार लगने वाला है। उनके आने से पहले ही वहां खूब बवाल मच रहा है। बिहार कैबिनट में मंत्री तेजप्रताप और आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बाद राज्य के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने धीरेंद्र शास्त्री को सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि उनका भी वही हाल होगा जो लालकृष्ण आडवाणी का हुआ था। उन्होंने कहा कि वह अपनी हरकतों से बाज आ जाएं नहीं तो राम यात्रा निकालने वाले लालकृष्ण आडवाणी का जो हाल बिहार में हुआ था वही हाल उनका भी होगा।

धीरेंद्र शास्त्री का 13 मई को पटना के नौबतपुर स्थित तरेत पाली मठ प्रांगण में कार्यक्रम है। इस पर बवाल शुरू हो गया है। कोई उनकी यात्रा के विरोध में है तो कोई समर्थन में। इस बीच, चंद्रशेखर का बयान भी खूब चर्चाओं में है। उन्होंने कहा कि अगर बिहार में नफरत फैलाई तो जैसे आडवाणी जेल गए थे वैसे ही धीरेंद्र शास्त्री भी जेल जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि तब आडवाणी को लालू यादव ने जेल भिजवाया था बाबा बागेश्वर को तेजस्वी जेल भिजवाएंगे।

इस बीच, विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने बाबा बागेश्वर धाम सरकार के सामने अपनी इच्छा रखी है। उन्होंने कहा कि अपनी दिव्य शक्ति से बिहार का भला कीजिए। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा का समर्थन किया करते हुए कहा, “बिहार तो सबका स्वागत करता है। जिन्हें आना है वो आएं। बिहार की धरती पर सबका स्वागत है। सबसे आग्रह है कि बिहार आइए। बिहार को घूमिए, बिहार को देखिए और कैसे आगे बढ़ें इसके बारे में सोचिए।”

वहीं, धीरेंद्र शास्त्री एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चाओं में आ गए हैं। इंडिया टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने 29 अप्रैल को मध्य प्रदेश में टीवी मीडिया को दो कौड़ी का बताया है। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह मीडिया पर भड़क रहे हैं। वीडियो 29 अप्रैल को मध्य प्रदेश के सागर में आयोजित एक धार्मिक सभा का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में धीरेंद्र शास्त्री को यह कहते हुए सुना जा सकता है, “आप लोग सोचेंगे कि मैं टीवी की खबरों में बने रहने के लिए विवादित बातें करता हूं। ऐसा कुछ नहीं है कि मैं अपनी अमूल्य आध्यात्मिकता खर्च करूं।” उन्होंने आगे कहा, “सनातन की सच्चाई जानना हमारा अंतिम उद्देश्य है, न कि यह टीवी। मैं सूली पर चढ़ा दिए जाने पर भी सच बोलना बंद नहीं करूंगा।”

Avinash Roy

Recent Posts

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

2 घंटे ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

5 घंटे ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

5 घंटे ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

20 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

20 घंटे ago