Bihar

छपरा में अब तक नहीं मिला लापता ड्रोन: 60 लाख के बड़े ड्रोन को ढूंढ़ने निकले 3 छोटे ड्रोन्स, 200 लोगों की टीम के साथ ढूंढा जा रहा

छपरा में उत्पाद विभाग का 60 लाख का ड्रोन लंबे समय से लापता है। रविवार की सुबह से ही तेलपा और आसपास के दियारा क्षेत्र में ड्रोन की सघन तलाशी की गई, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली। 60 लाख के पटना से ऑपरेट होने वाले ड्रोन को ढूंढने के लिए सारण के तीन छोटे-छोटे ड्रोन्स लगाए गए हैं। स्थानीय सारण और पटना के उत्पाद और मद्य निषेध विभाग की 200 लोगों की टीम द्वारा पूरे क्षेत्र को खंगाला जा रहा।

10 किमी तक के आसपास तक चला आज का अभियान

इसे ढूंढने के लिए पुलिस प्रशासन सहित उत्पाद विभाग के कर्मचारी ड्रोन पायलट और टेक्निकल लोग शामिल हैं। पहले जिस ड्रोन से शराब की भठ्ठियों को ढूंढा जा रहा था अब उसी ड्रोन को अन्य दूसरे ड्रोन से ढूंढा जा रहा है। दियारा क्षेत्र में बीते सात से आठ घंटे तक चले अभियान के बाद भी अब तक उसका कुछ पता नहीं चला है। तेलपा और आसपास के दियारा क्षेत्र में करीब 10 किमी तक के आसपास तीनों ड्रोन को लगाया गया है।

तीन ड्रोन से ढूंढा जा रहा

रविवार को सात घंटे के सर्च अभियान के बावजूद भी ड्रोन का कोई सुराग नहीं मिला। इसका नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी संजय राय और उत्पाद अधीक्षक रजनीश कुमार द्वारा किया जा रहा है। उत्पाद अधीक्षक ने कहा कि लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है।

दियारा और आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन को लगाए गए हैं। लोगों को इसे खोजने के लिए इनाम की भी घोषणा की गई है। जो ड्रोन गायब हुआ वो 100 किमी के आसपास तक उड़ सकता है। वहीं जिले के बाकी छोटे-छोटे ड्रोन चार से पांच किमी तक ही उड़ सकता है। जिले के छोटे ड्रोन से ही बड़े ड्रोन को ढूंढा जा रहा।

ड्रोन गायब होने की घटना पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गई थी। इसे ढूंढने के लिए सभी लोग हलकान रहे। सर्च अभियान में जुटे अधिकारियों द्वारा आसपास के लोगों को नगद राशि का पुरस्कार और प्रसस्ति पत्र देने की बात कही है।

राजनीति सरगर्मी भी बढ़ी थी

बता दें कि छपरा के दियारा में ड्रोन गायब होने की खबर को प्रमुखता से चलाते हुए दैनिक भास्कर ने ड्रोन का दाम 60 लाख होने का खुलासा किया था। बिहार का एकमात्र ड्रोन गायब होने के बाद जमकर बयानबाजी हुई थी। पक्ष और विपक्ष के नेताओं द्वारा एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए गए। सरकार पर कटाक्ष करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बोला था कि बिहार के हालात बहुत अच्छे नहीं हैं। अभी ड्रोन गायब हुआ है, कल मुख्यमंत्री गायब हो जाएंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

एजेंसी और ठेका प्रथा खत्म कर श्रमिकों को स्थायी करे विश्वविद्यालय प्रशासन, भाकपा-माले की दोटूक

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में वर्षों से निरंतर कार्यरत सैकड़ों…

5 घंटे ago

स्कूल जाने के दौरान शिक्षक पर फायरिंग करने के मामले में तीन आरोपितों को पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/अंगारघाट : अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता गांव अंतर्गत दशर्जा चौर में विगत दिनों गावपुर…

5 घंटे ago

समस्तीपुर: ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग सख्त, दो दिनों में मांगी गई रिपोर्ट

समस्तीपुर : शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी कार्यरत शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग…

5 घंटे ago

जितवारपुर में बंद घर का ताला तोड़कर गंडक प्रोजेक्ट के बड़ा बाबू के घर भारी मात्रा में आभूषण व नगद की चोरी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पेपर मिल कैंपस में चोरों ने एक बंद घर…

6 घंटे ago

दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 40 प्रत्याशियों में छठे स्थान पर रहे समस्तीपुर के डॉ. धर्मांश रंजन, मतदाताओं के प्रति जताया आभार

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधान परिषद के चुनाव में प्रत्याशी रहे…

14 घंटे ago