Bihar

आज सिमरिया पहुंचेंगे CM नीतीश, 115 करोड़ की लागत से बनेगा राज्य का पहला रिवर फ्रंट, तैयारी पूरी

बेगूसराय का सिमरिया गंगा घाट अब राष्ट्रीय स्तर का पर्यटक स्थल बनेगा। आज गंगा दशहरा के अवसर पर सीएम नीतीश बिहार के सबसे पहले रिवर फ्रंट का शुभारंभ करेंगे। सिमरिया घाट अब नए रूप में तैयार होकर गेटवे ऑफ मिथिला बनेगा। मार्च में मंत्रिमंडल ने 114.97 करोड़ की लागत से सिमरिया गंगा घाट के विकास को स्वीकृति दी थी। हरिद्वार के हर की पौड़ी की तर्ज पर सिमरिया गंगा तट पर जानकी पौड़ी का निर्माण समेत गंगा तट को विकसित किया जाएगा। इसका एनिमेटेड वीडियो भी सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी किया गया है।

बता दें कि जिलेवासियों द्वारा कई वर्षों से इसकी मांग की जी रही थी। पिछले सल्बनौ नवम्बर को राजकीय कल्पवास मेला के समापन पर सिमरिया आए नीतीश कुमार ने गंगा तट का निरीक्षण कर इसे हरिद्वार के तर्ज पर विकसित करने के लिए योजना बनाने का निर्देश भी दिया था। बीते हफ्ते टेंडर की प्रकिया पूरी होने के बाद पश्चिम बंगाल की कंपनी जीके झा कन्ट्रक्शन को काम मिला है। 18 माह में निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य है।

राजेन्द्र पुल से निर्माणाधीन सिक्सलेन सड़क पुल तक 550 मीटर लंबा स्थाई स्नान घाट रिवर फ्रंट का विकास, गंगा महाआरती स्थल, स्नान घाट एवं चेंजिंग रूम , स्नान घाट के समानांतर सुरक्षा व्यवस्था, धार्मिक अनुष्ठान के लिए मंडप निर्माण, पार्किंग, वाच टावर, श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था, लैंडस्केपिंग, शौचालय, धर्मशाला, पाथ वे, प्रकाश की व्यवस्था, कल्पवास मेला क्षेत्र में मिट्टी भराई के अलावे एनएच 31 से सिमरिया गंगा तट तक आवागमन सुगम बनाने के लिए फोरलेन सड़क निर्माण सहित कई महत्वपूर्ण कार्य भी किया जाना है।

सीएम के आगमन की सभी तैयारियां पूरी

सिमरिया गंगा घाट पर सीएम के आगमन की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोपहर 12:30 बजे सड़क मार्ग से आएंगे। सिमरिया गंगा घाट पर बने स्विस कॉटेज में थोड़ी देर विश्राम करने के बाद जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में रिमोट से स्थाई सीढ़ी घाट सहित अन्य कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वह गंगा किनारे जाकर भूमि पूजन करेंगे। कार्यक्रम को लेकर डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी योगेन्द्र कुमार ने अधिकारियों के साथ पूरे सिमरिया घाट का निरीक्षण कर एक-एक पहलुओं की जानकारी ले रहे हैं एवं आवश्यक दिशा-निर्देश देने में जुटे हैं।

करीब 45 मिनट रुकेंगे सीएम, मीडिया से भी करेंगे बात

सीएम सिमरिया में करीब 40 से 45 मिनट रुकेंगे। शिलान्यास और भूमि पूजन के अलावे अन्य कार्यक्रम के लिए दस पगोड़ा (स्विस कॉटेज) और करीब दो हजार लोगों के बैठने के लिए पंडाल भी बनाया गया है। जहां पर शिलान्यास के बाद मुख्यमंत्री लोगों को संबोधित कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान मुख्यमंत्री मीडिया ब्रीफिंग भी करेंगे।

श्रद्धालुओं को असुविधा न हो इसका रखा जाएगा ख्याल,सुरक्षा के चाक चौबन्ध इंतजाम

एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि व्यवस्था ऐसी है कि गंगा दशहरा के अवसर पर स्नान करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को कोई असुविधा भी नहीं हो। श्रद्धालुओं के गंगा स्नान और कार्यक्रम को लेकर अलग-अलग व्यवस्था बनाई गई है। मुख्यमंत्री जिस घाट पर जाएंगे, उस घाट को 10:30 बजे के लगभग खाली कराया जाएगा। डबल लेयर बैरिकेडिंग बनाई गई है। आठ डीएसपी, 150 पुलिस पदाधिकारी और आठ सौ पुलिसकर्मियों के साथ क्विक रिस्पांस टीम को भी तैनात किया गया है। जांच अभियान सोमवार से ही शुरु है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

3 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

5 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

6 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

6 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

10 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

14 घंटे ago