Bihar

बिहार प्रशासनिक सेवा के 65 अधिकारी बनेंगे IAS, 4 साल से रुका था प्रमोशन

बिहार में करीब पांच दर्जन से अधिक ऐसे प्रशासनिक पदाधिकारी हैं जिन्हें अपने प्रमोशन का इंतजार है. सरकार जल्द ही उनका इंतजार खत्म कर सकती है. ये अधिकारी बिहार प्रशासनिक सेवा से ताल्लुक रखते हैं. जिन्हें आइएएस में प्रोन्नति का इंतजार है. पिछले 4 साल से इन अधिकारियों को प्रमोशन की उम्मीद है. बता दें कि बिहार में आइएएस कैडर में प्रमोशन वाले कुल 101 पद स्वीकृत हैं लेकिन अभी करीब 70 फीसदी ऐसे पद रिक्त ही हैं.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 4 साल से बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को आइएएस में प्रमोशन पाने का इंतजार है. ये काम चार साल से रूका है और अब बैकलॉग को खत्म किया जा सकता है. बिहार के कुल स्वीकृत आइएएस के पदों में एक तिहाई पद बिहार प्रशासनिक पदाधिकारियों से प्रमोशन के जरिए भरा जाता है. करीब 65 ऐसे पदाधिकारियों को प्रमोट होकर आइएएस बनने का इंतजार है जो जल्द खत्म हो सकता है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बिहार के कुल स्वीकृत 359 पदों में अभी 100 से अधिक पद रिक्त हैं. 248 आइएएस बिहार में तैनात हैं उनमें भी 33 अधिकारियों के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर होने की बात मीडिया रिपोर्ट में बताई गयी है. जिसके कारण एक ही आइएएस के कंधे पर कई विभागों की कमान सौंपी गयी है. वहीं पिछले साल गैर-प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों को आइएएस में प्रमोट किया गया था. इस साल भी ऐसे कुछ अधिकारी आइएएस बन सकते हैं. राज्य सरकार ने केंद्र से अनुरोध किया है कि बिहार के लिए आइएएस का कोटा अधिक किया जाए.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चर्चित सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर पर घर के बाहर फायरिंग, साथ में मौजूद युवक को लगी गोली

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…

1 घंटा ago

घंटों जाम से कराहता रहा समस्तीपुर का ताजपुर रोड, परीक्षा खत्म होने के बाद शहर के अन्य सड़कों पर भी रेंगती रही वाहनें

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…

1 घंटा ago

शव को आदर्शनगर चौक पर रखकर लोगों ने समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ को जामकर किया आगजनी, वाहनों की लगी लंबी कतार, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर विशनपुर में अज्ञात वाहन के चकमा देने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा साथी जख्मी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…

3 घंटे ago

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

9 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

9 घंटे ago