Bihar

बिहार: चोरों का अजब कारनामा, 2-2 ट्रांसफार्मर ले उड़े, बिजली विभाग को नहीं लगी भनक

बिहार में चोरी के एक से बढ़कर एक मामले सामने आ रहे हैं. दरअसल कुछ महीने पहले ही बिहार में पूरा का पूरा पुल और मोबाइल टावर चोरी करने का मामला सामने आया था. वहीं अब बिहार के सीतामढ़ी जिले में चोरी का नया मामला सामने आया है. यहां अज्ञात चोरों ने बिजली विभाग के 2 ट्रांसफार्मर को ही चुरा लिया है. बताया जा रहा है कि बिजली लाइन चालू होने के बावजूद भी अज्ञात चोरों ने यह हिमाकत की है. दोनों ट्रांसफार्मर अपनी जगह से गायब है.

मामला सीतामढ़ी के रीगा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव का है, जहां चोरी की अनोखी वारदात की खबर से बिजली विभाग के अधिकारियों के होश उड़ गए है. बिजली विभाग के अधिकारियों को इस चोरी की जानकारी भी कई दिनों बाद मिली. जब इलाके में ट्रांसफार्मर की वजह से बिजली गुल हो गई तब बिजली विभाग के उपभोक्ताओं ने इसकी जानकारी बिजली विभाग को दी.

बताया जा रहा है कि जब जांच हुआ तब पता चला कि 2 ट्रांसफार्मर अपनी जगह से गायब है. मामले की जानकारी मिलते ही बिजली विभाग के अंदर हड़कंप मचा है. जांच के दौरान अब तक यह जानकारी नहीं मिल सकी है कि आखिरकार चोरों ने इस वारदात को कैसे अंजाम दिया है. हालांकि स्थानीय लोग बिजली विभाग के कर्मियों पर यह भी आरोप लगा रहे हैं कि बिना कर्मियों की मिलीभगत से ऐसा संभव नहीं हो सकता है, क्यों कि दो ट्रांसफार्मर की चोरी करने में चोरों को घंटो समय लगा होगा.

स्थानीय लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर बिजली चालू होने के बाद भी चोर ट्रांसफार्मर कैसे चुरा ले गए. इतना ही नहीं इतनी भारी सामग्री को चुराने के लिए चोरों ने बड़े वाहन का भी इस्तेमाल किया होगा. चोरी की इस वारदात को अंजाम देने के बाद चोर ट्रांसफार्मर को वाहन पर लादकर चलते बने. लेकिन, कैसे किसी को भनक तक नहीं लगी. इधर दूसरी ओर सीतामढ़ी के रीगा प्रखंड के बिजली विभाग के सहायक अभियंता ने स्थानीय रीगा थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार बदमाश मुंशी गिरफ्तार, एक का हो चुका है एनकाउंटर, दो अन्य कुख्यात की तलाश जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार कुख्यात अपराधियों के मामले में पुलिस…

1 घंटा ago

समस्तीपुर SP ने कल्याणपुर के अपर थाना अध्यक्ष के वेतन पर लगायी रोक, जानें क्या है पूरा मामला…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…

4 घंटे ago

कंगना रनौत ने कहा- “टपोरी की तरह आते हैं राहुल गांधी, हम सभी महिलाओं को शर्मिंदगी महसूस होती है”

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस सांसद व लोकसभा…

4 घंटे ago

जदयू विधायक विभा देवी के बेटे की हादसे में दर्दनाक मौत, अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई थार

बिहार के पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव और नवादा की विधायक विभा देवी के छोटे पुत्र…

5 घंटे ago

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

14 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

14 घंटे ago