समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

‘ये शिक्षक मेरी बाइक चलाएंगे..’, अधिकारी ने अपना ड्राइवर बनाने का ऑर्डर किया जारी तो मचा घमासान

IMG 20221030 WA0004

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार के खगड़िया में शिक्षकों से जुड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ( बीईओ) खुद विवाद में उलझ गए हैं. मामला शिक्षक को अपना ड्राइवर बनाने से जुड़े एक पत्र का है. जिसमें बीईओ ने आदेश जारी किया है कि उनकी बिगड़ी सेहत को देखते हुए एक शिक्षक को बाइक चलाकर उन्हें स्कूल ले जाने की जिम्मेवारी सौंपी जाती है.

बीइओ के पत्र से मचा घमासान

खगड़िया में बीइओ ने एक शिक्षक को ड्राइवर की ड्यूटी लगा दी थी. इससे जुड़ा एक पत्र बाहर आया है जिससे घमासान मचा है. पत्र में बीइओ की ओर से फरमान जारी किया गया है कि उनकी सेहत सही नहीं है और बीते 4 फरवरी की घटना के बाद डॉक्टर ने सलाह दिया है कि वो बाइक खुद नहीं चलाएं.

new file page 0001 1

शिक्षक को बाइक चलाने की ड्यूटी लगाई

बीइओ ने पत्र के द्वारा आदेश जारी किया है कि वो खुद बाइक नहीं चला सकते इसलिए प्रखंड के स्कूलों का निरीक्षण समय पर करने में असमर्थ हैं. इससे विभाग का अनुपालन समय पर नहीं हो पा रहा है. बीईओ ने स्कूल निरीक्षण के लिए एक शिक्षक को साथ चलने का आदेश दिया. प्रखंड शिक्षक को बाइक चलाने व अन्य कार्य के लिए प्रतिनियुक्त कर दिया गया. जिसके बाद अब बवाल मचा है.

IMG 20230324 WA0187 01

शिक्षकों में आक्रोश

बीइओ के इस आदेश पत्र पर अब शिक्षकों के बीच आक्रोश है. प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद कौशल सिंह ने कहा कि इस तरह शिक्षक को ड्राइवर की ड्यूटी लगा देना कहीं से उचित नहीं है. शिक्षक का ये अपमान है. इसकी जांच सरकार कराए और अगर ये सही है तो अविलंब कठोर कार्रवाई की जाए. नहीं तो पूरे बिहार में शिक्षक सभी प्रकार के काम रोक देंगे. इस पूरे मामले पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि इसकी जांच कराई जाएगी. वहीं डीइओ के द्वारा इस मामले को लेकर बीइओ को शो कॉज किए जाने की भी सूचना है. हालाकि पूरे मामले की जांच अभी बाकी है. लेकिन शिक्षकों के बीच ये पत्र जमकर वायरल हो रहा है.

IMG 20230109 WA0007

IMG 20230314 WA0036 01

IMG 20221203 WA0074 01

20x10 Hoarding 11.02.2023 01 scaled

IMG 20230301 WA0084 01

Post 193 scaled

20201015 075150