जमीन के बदले नौकरी (Land For Job Scam) संबंधी कथित घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव से संभवत: मंगलवार को पूछताछ कर सकती है। आरजेडी सूत्रों के हवाले से यह खबर आ रही है। तेजस्वी यादव आज राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इसके पूर्व 26 मार्च को तेजस्वी यादव से सीबीआई पूछताछ कर चुकी है।
बता दें कि इस मामले में सीबीआई ने दिल्ली हाईकोर्ट को आश्वासन दिया था कि वह तेजस्वी यादव को अभी गिरफ्तार नहीं करेगी। अनुसंधान के दौरान उनसे सिर्फ पूछताछ की जाएगी। इसके बाद तेजस्वी ने नौकरी के बदले जमीन मामले में पूछताछ के लिए 25 मार्च को एजेंसी के समक्ष पेश होने को लेकर सहमति जताई थी। इससे पहले सीबीआई के दो बार 4 मार्च और 11 मार्च को बुलाने पर भी निजी कारणों से वे पेश नहीं हुए थे।
गौरतलब है कि रेलवे में नौकरी के बदले जमीन मामले में 25 मार्च को सूबे के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से सीबीआई ने आठ घंटे तक पूछताछ की थी। बंद कमरे में सीबीआई के चुनिंदा अधिकारियों की टीम ने तेजस्वी से लगातार कई सवाल पूछे। जवाब को बकायदा दर्ज किया गया, जो इस केस में दस्तावेजी सबूत के तौर पर उपयोग किए जाएंगे। वहीं दूसरी ओर 25 मार्च को ही ईडी दफ्तर में मीसा सवालों का जवाब दे रही थी। मीसा से इस मामले में मनी लॉड्रिंग से जुड़े तथ्यों से संबंधित सवाल किए।
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…
बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…
समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…