Bihar

बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप के शोरूम में तोड़फोड़, शोरूम केयर टेकर ने दर्ज कराया मामला

बिहार के पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेजप्रताप के औरंगाबाद शहर के कामा बिगहा मोड़ स्थित लारा शोरूम में असमाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ और पथराव किया है. विरोध करने पर उन लोगों ने शोरूम के कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज व दुर्व्यवहार करने की भी बात सामने आ रही है.

स्थानीय लोगों का कहना है अपराधियों ने लालू प्रसाद के बड़े बेटे को धमकी भी दिया है. इस मामले में शोरूम के कर्मचारी व रोहतास जिले के संझौली थाना क्षेत्र के मसौना गांव निवासी अजय यादवेंदू ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें कामा बिगहा गांव के विकास कुमार सिंह और निरंजन कुमार सिंह के अलावे चार अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया है.

गाड़ी से आए थे आरोपी

अजय यादवेंदू की ओर से नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि आरोपी विकास कुमार सिंह प्लीजर गाड़ी से प्रतिष्ठान में सर्विसिंग के लिए आया था. विकास के बुलावे पर निरंजन कुमार सिंह एवं चार अज्ञात लोग आये और शोरूम के कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए दुर्व्यवहार करने लगे. इस क्रम में उन लोगों ने पथराव किया,जिससे शोरूम का शीशा टूट गया और कई नई गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गयी.

पूरी घटना शोरूम के सीसीटीवी कैमरे में दर्ज है.इधर कर्मचारी के आवेदन के आलोक में नगर थाना में धारा 341, 334, 323, 427, 504, 34 भादवि के तहत कांड संख्या 286/23 दर्ज की गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. नगर थानाध्यक्ष सतीश बिहारी शरण ने बताया कि प्राथमिकी के आलोक में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

इधर, चर्चाओं की माने तो कर्मचारियों के साथ-साथ शो रूम के मालिक को भी धमकी दी गयी है. हालांकि धमकी से संबंधित पुष्टि पुलिस नहीं कर रही है. ज्ञात हो कि राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर मंत्री तेजप्रताप का लारा शोरूम है.

Avinash Roy

Recent Posts

होली मिशन हाई स्कूल समस्तीपुर के संस्थापक की 26वीं पुण्यतिथि श्रद्धांजलि पूर्वक मनी

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, समस्तीपुर के संस्थापक स्व. रति रंजन प्रसाद की 26वीं…

1 घंटा ago

पूर्व अंचलाधिकारी प्रिंस राज बर्खास्त, मैट्रिक के जाली सर्टिफिकेट पर नौकरी हासिल करने पर कार्रवाई

बिहार सरकार ने जाली और कूटरचित शैक्षणिक प्रमाण पत्र के आधार पर सरकारी सेवा प्राप्त…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के डॉ. निखिल आनंद गिरि T-20 विश्व कप में करेंगे आकाशवाणी से आधिकारिक कमेंट्री

समस्तीपुर : जिले के सोनवर्षा चौक निवासी एवं मौलाना मजहरुल हक अरबी फ़ारसी विश्वविद्यालय, पटना…

11 घंटे ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बस की ठोकर से साइकिल सवार जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को…

12 घंटे ago

जनसमस्याओं के समाधान को लेकर विधायक अश्वमेघ देवी ने सदर SDO के साथ की बैठक

समस्तीपुर : समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अश्वमेघ देवी ने सदर एसडीओ दिलीप कुमार के…

15 घंटे ago

मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने किया वैशाली का शैक्षिक भ्रमण

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों द्वारा सत्र 2025-26 में “मुख्यमंत्री बिहार दर्शन…

16 घंटे ago