Bihar

बिहार में बदला शिक्षक बहाली का नियम तो टूट गई शादी! इकरारनामा हो रहा इंटरनेट मीडिया पर वायरल

बिहार में नयी शिक्षक नियमावली को लेकर शिक्षक अभ्यर्थियों और नियोजित शिक्षकों द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है. इसी बीच बगहा के दियारा इलाके से एक ऐसी खबर आई है जिसको सुन आप अपना माथा पीट लेंगे. दरअसल नई शिक्षक नियमावली लागू होने के कारण एक युवक दूल्हा बनने से वंचित हो गया है. बताया जा रहा है कि पश्चिमी चंपारण जिला के मधुबनी में एक युवक की शादी लड़की पक्ष वालों ने इस लिए तोड़ दी क्योंकि नए शिक्षक नियमावली के तहत शिक्षकों की भर्ती अब बीपीएससी (BPSC) के माध्यम से होगा और शिक्षक बनने के लिए फिर से परीक्षा पास करनी पड़ेगी.

यह पूरा मामला बगहा अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत धनहा थाना के तमकूहा बाजार मधुबनी का है, जहां स्व. मनोहर सिंह के बेटे पप्पू राज की शादी उत्तरप्रदेश के पडरौना जिला अंतर्गत जटहा बाजार निवासी भोला सिंह की सुपुत्री कुमारी वंदना से तय हुई थी. इसी माह के बीते 21 मई को शादी होनी थी और लड़के को दूल्हा बनना था. लेकिन लड़के का दुल्हा बनने का अरमान तब टूट गया जब लड़की पक्ष ने शादी करने से इंकार कर दिया. बताया जाता है कि इसको लेकर लड़का और लड़की यानी दोनों पक्षों में रजामंदी हुई. इसके लिए दोनों पक्षों ने इकरारनामा बनाया और गांव के कई लोग गवाह भी बने.

इस इकरारनामा के मुताबिक लड़का पप्पू राज हाई स्कूल का शिक्षक बनने के लिए वर्ष 2019 से प्रयासरत था और CTET का परीक्षा उत्तीर्ण कर चुका था. उसको अब सातवें चरण के शिक्षक बहाली का इंतजार था. लड़की पक्ष वाले भी इस आशा में थे कि लड़का शीघ्र हाई स्कूल का शिक्षक बन जाएगा और वे अपनी लड़की का हाथ उक्त लड़के के साथ पीले कर देंगे. लेकिन नियति को कुछ और मंजूर था और अचानक नई शिक्षक नियमावली लागू हो गई जिसके तहत शिक्षक बनने के लिए बीपीएससी के तहत एग्जाम पास करना पड़ेगा. लिहाजा लड़की के पिता को जैसे हीं अखबार के माध्यम से इस बात की जानकारी हुई वह रिश्ता तोड़ने के लिए लड़के के घर पहुंच गया और आपसी इकरारनामा के बाद शादी तोड़ दी गई.

लड़की के पिता भोला सिंह का कहना है की उन्होंने अपनी बिटिया की शादी किसी सरकारी नौकरी पेशा वाले लड़के से करने का सपना संजोया था. ऐसे में उम्मीद थी कि लड़का सातवें चरण में शिक्षक बन जाएगा. लेकिन नई शिक्षक नियमावली आ जाने से एक मर्तबा फिर एग्जाम पास करना होगा. नतीजतन शिक्षक बनना अब भविष्य के गर्भ में चला गया है. यहीं वजह है की वे पूरे होशो हवास में अपने बेटी की शादी गवाहों के समक्ष लड़का पक्ष के रजामंदी से तोड़ लिया और आपसी समझौता के तहत इकरारनामा बनाया गया.

Avinash Roy

Recent Posts

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

2 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : अब गांव-गांव होगी गंभीर बीमारियों की जांच, स्वास्थ्य संस्थानों में गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग का अभियान शुरू

समस्तीपुर : जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बुधवार से गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग…

2 घंटे ago

बिहार में 6 करोड़ लोगों का होगा घर-घर हेल्थ चेकअप, 30+ उम्र वालों की स्क्रीनिंग, जानें किन बीमारियों की होगी जांच

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…

5 घंटे ago

‘मानहानि का केस करूंगी..’ शराबकांड में 4 मौतों पर अवैध संबंध की पुलिस थ्योरी मनगढ़ंत बताकर पटना ग्रामीण SP पर भड़की महिला

राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले…

5 घंटे ago