Bihar

बिहार में शराबी का अजूबा कारनामा: नशे में धुत्त होकर रेल पटरी पर ही सो गया, ड्राइवर ने ऐसे बचायी जान

बिहार के सुपौल में एक शराबी ने ट्रेन को रुकवा दिया. दरअसल, शराबी रेलवे ट्रैक पर सीधे लेट गया. इतने में एक व्यक्ति की नजर उसपर पड़ी तो वो जोर-जोर से हल्ला करने लगा. ट्रैक पर लोगों की भीड़ दो दूर से देखकर ट्रेन के ड्राइवर ने भी इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया. इससे नशेड़ी व्यक्ति की जान बच गयी. इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने बना लिया. जो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है. बताया जा रहा है कि ये पूरी घटना सुपौल सदर के मुसहरी ढाला के पास हुई है.

नशेड़ियों का अड्डा बना है रेलवे ट्रैक

पूरी घटना उस वक्त हुई जब सुपौल से सरायगढ़ जाने वाली ट्रेन ट्रैक पर आ रही थी. स्थानीय लोगों ने बताया कि रेलवे ट्रैक के आसपास नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है. नशेड़ी की जान बचाने वाले युवक ने बताया कि वो ट्रैक के किनारे से जा रहा था. अचानक उसकी नजर एक व्यक्ति पर पड़ी जो ट्रेन को आता देखकर ट्रैक पर लेट रहा था. उसने हो हल्ला करके आसपास के लोगों को बुलाया. इसके बाद किसी तरह से युवक को ट्रैक से हटाया. रेलवे ट्रैक पर लोगों को देखकर ट्रेन के ड्राइवर ने भी इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया. इससे उसकी जान बचायी जा सकी. युवक इतने नशे में था कि उसे पता ही नहीं चला कि पूरी घटना क्या हुई.

ड्राइवर की सूझबूझ से बची व्यक्ति की जान

लोगों ने बताया कि नशेड़ी को ट्रैक से हटाने की कोशिश की जा रही थी. मगर, वो हटने को तैयार ही नहीं. दरअसल वो वहां मरने के लिए नहीं, सोने के लिए लेटा था. लोगों को देखकर ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दी. इमरजेंसी ब्रेक की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग भी इक्कठा हो गए. हालांकि, ट्रेन जहां व्यक्ति सोया था उससे केवल 25 मीटर की दूरी पर जाकर रूका. लोगों का कहना है कि अगर समय रहते अगर ब्रेक नहीं लगाते तो ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो जाती.

Avinash Roy

Recent Posts

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

28 मिनट ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

4 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : अब गांव-गांव होगी गंभीर बीमारियों की जांच, स्वास्थ्य संस्थानों में गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग का अभियान शुरू

समस्तीपुर : जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बुधवार से गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग…

4 घंटे ago

बिहार में 6 करोड़ लोगों का होगा घर-घर हेल्थ चेकअप, 30+ उम्र वालों की स्क्रीनिंग, जानें किन बीमारियों की होगी जांच

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…

7 घंटे ago