Bihar

बिहार: BDO की सरकारी गाड़ी ले उड़े चोर, सीसीटीवी में कार ले जाते दिखा शातिर; हरकत में आई पुलिस

बिहार के मुजफ्फरपुर के मोतीपुर बीडीओ प्रशांत कुमार का सरकारी चारपहिया वाहन अहियापुर के कोल्हुआ से देर रात चोरी कर लिया गया। थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई है।

बीडीओ ने बताया कि रविवार रात वे क्षेत्र से लौट रहे थे। इसी दौरान वाहन में कुछ तकनीकी खराबी आ गई। उन्होंने चालक को गैरेज का पता करने को कहा। चालक ने आसपास पता किया तो एक गैरेज के होने की जानकारी मिली।

उन्होंने बताया कि गाड़ी स्टार्ट हो रही थी, लेकिन चलने में कुछ समस्या थी। गैरेज पर भी रात होने से सोमवार को आने को कहा गया। चालक ने वहां से कुछ दूरी पर खाली जगह में वाहन पार्किंग कर दिया।

सोमवार को जब चालक गाड़ी लेने गया तो वहां से गायब मिला। आसपास लगे सीसी कैमरे के फुटेज को खंगाला गया। इसमें एक शातिर अल सुबह करीब तीन बजे आकर मास्टर चाबी से लाक खोलकर गाड़ी स्टार्ट करके निकल जाता है। थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा कि फुटेज के आधार पर चोर की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

1 घंटा ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

10 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

11 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

11 घंटे ago