Bihar

अमित शाह पर राबड़ी का पलटवार, बीजेपी खुद दंगा करवाती है और फिर हल्ला भी करती है, जांच में पता चलेगा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उलटा करके सीधा लटका देंगे वाले बयान पर बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने पलटवार किया है। उन्होंने बीजेपी को दंगा कराने वाली पार्टी बताया। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी ने कहा कि बीजेपी खुद देश में दंगा करवा रही है और हल्ला भी करती है। सासाराम और बिहारशरीफ में रामनवमी पर हुई हिंसा को लेकर उन्होंने कहा कि बिहार सरकार जांच कराएगी तो सब पता चल जाएगा।

राबड़ी देवी ने पटना में बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि आरएसएस और बीजेपी के आदमी पूरे देशभर में घूम रहे हैं। यही लोग दंगा करवाते हैं। सरकार जांच करवाएगी तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उलटा करके सीधा कर देंगे वाले बयान पर राबड़ी ने कहा कि वे खुद ही उलटे हो जाएंगे।

शाह ने हाल ही में नवादा में आयोजित एक जनसभा में महागठबंधन सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने सासाराम और बिहारशरीफ में हुई हिंसा को लेकर नीतीश सरकार की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। अमित शाह ने मंच से कहा था कि लोकसभा चुनाव में हमें 40 की 40 सीट जिता कर दीजिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से सत्ता में लाइए। हम दंगाइयों को उलटा करके सीधा लटका देंगे। शाह के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति गर्माई हुई है। आरजेडी के साथ ही जेडीयू और कांग्रेस के नेता ने भी इस पर पलटवार किए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

8 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

8 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

8 घंटे ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

9 घंटे ago