Samastipur

अजब-गबज: परिवार नियोजन ऑपरेशन कराने के 3 साल बाद महिला हो गई गर्भवती, पहले से था 5 बच्चा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर बिशनपुर गांव में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। 3 वर्ष पूर्व परिवार नियोजन करा चुकी एक महिला फिर से गर्भवती हो गई है। मामले की जानकारी के बाद स्वास्थ्य महकमा में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं महिला इस मामले को लेकर ऊपर तक जाने की धमकी दे चुकी है। हालांकि इस मामले में विभूतिपुर के प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राधा शंकर ठाकुर ने कहा कि शिकायत के बाद महिला को अल्ट्रासाउंड करा कराने को कहा गया है। ऑपरेशन में कहां गड़बड़ी हुई यह तो जांच के बाद ही पता चल सकेगा।

यहां बता दें कि महिला का परिवार नियोजन ऑपरेशन विभूतिपुर पीएचसी में ही एक फरवरी 2020 को कराया गया था। यहां तक कि महिला को परिवार नियोजन ऑपरेशन के बाद मिलने वाली 2 हजार की प्रोत्साहन राशि भी मिली थी।

कैसे आया मामला सामने :

विभूतिपुर प्रखंड के कल्याणपुर बिशनपुर गांव के अशोक पासवान की पत्नी ललिता देवी बताती है कि उसका परिवार नियोजन ऑपरेशन 1 फरवरी 2020 को विभूतिपुर पीएचसी में आशा कार्यकर्ता विभा कुमारी के प्रोत्साहन के बाद कराया गया था। ऑपरेशन के बाद सब ठीक-ठाक चल रहा है। इधर गत 3 माह से उसे मासिक धर्म नहीं हो रहा था जिसकी शिकायत उसने आशा से की। आशा कार्यकर्ता 3 दिन पूर्व उसके घर पर पहुंची और किट से उसकी जांच की तो गर्भवती की जानकारी मिली।

जिसके बाद वह मंगलवार को विभूतिपुर पीएचसी पहुंचकर प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी से शिकायत की। इस मामले में प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी ने उसे अल्ट्रासाउंड कराने को कहा है। हालांकि गरीब तबका का होने के कारण वह अल्ट्रासाउंड कराने से अपने आप को विवश बताया है। ‌

पहले से 5 बच्चे की मां है ललिता देवी:

बताया गया है कि ललिता देवी का पति मजदूरी करता है और वह पूर्व से 5 बच्चे की मां है। 1 पुत्र के बाद तीन पुत्रियां तथा सबसे छोटा एक और पुत्र है जिसके बाद वह 3 वर्ष पूर्व परिवार नियोजन का ऑपरेशन करा लिया था।

ग्रामीणों ने जताया आक्रोश कहा ऐसी स्थिति में दोषी डॉक्टर पर होनी चाहिए कार्रवाई :

उधर मामला उजागर होने के बाद बिशनपुर के ग्रामीण स्वास्थ्य विभाग को लेकर काफी आक्रोशित हैं। लोगों का कहना है कि महिला का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर पर कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं गर्भ में पल रहे बच्चे की पूर्ण जवाबदेही सरकार की हो, इसको लेकर ग्रामीण आंदोलन तक की धमकी दे रहे हैं।

समस्तीपुर सदर अस्पताल में भी बंद है 3 सालों से अल्ट्रासाउंड :

समस्तीपुर सदर अस्पताल में भी पिछले 3 सालों से अल्ट्रासाउंड बंद पड़ा हुआ है। बताया कहा कि सदर अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट किए नहीं रहने के कारण यह कार्य ठप पड़ा हुआ है। करीब 3 साल पूर्व डॉ. गुप्ता के सेवानिवृत्त हो जाने के बाद से अल्ट्रासाउंड मशीन कार्टून में बंद पड़ा है।

पूरे मामले पर सिविल सर्जन ने क्या कहा :

पूरा मामला पर सिविल सर्जन ने कहा कि उन्हें भी जानकारी मिली है। विभूतिपुर प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी को इस मामले में जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। इस मामले में कहां से गड़बड़ी हुई है इसकी जांच की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा मेले में छात्र को गोली मारने के मामले में एक आरोपी को कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…

14 सेकंड ago

समस्तीपुर को मिला पहला ग्रामीण SP, मुकुल कुमार रंजन संभालेंगे जिम्मेदारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…

35 मिनट ago

MLA जनता चुनती है, लेकिन MLC कैसे बनते हैं? चुनाव का पूरा गणित समझिए…

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है.…

55 मिनट ago

वर्षो से छोटे से आगंतुक कक्ष में चल रहा समस्तीपुर SC-ST थाना, आगंतुक कक्ष में थानाध्यक्ष का चेंबर

समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…

6 घंटे ago

मरीजों को मिलेगी सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने की सुविधा, प्राइवेट एंबुलेंस को 102 व 112 इमरजेंसी सेवा से जोड़ने की तैयारी

समस्तीपुर : जिले में अब मरीजों को सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने का विकल्प मिल…

13 घंटे ago