Bihar

बिहार: पूर्व मंत्री गायत्री देवी का निधन, 27 सालों तक रहीं विधायक, राजनीतिक गलियारी में फैली शोक की लहर

पूर्व मंत्री और कई सालों तक नवादा और गोविंदपुर की विधायक रहीं गायत्री देवी का आज सुबह पटना (Patna) के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व ही वो पटना में भर्ती हुई थी, जिसके बाद उनके शुभचिंतक उनकी सलामती को लेकर दुआ और प्रर्थना कर रहे थे, लेकिन, आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन के बाद नवादा के राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गयी है. पूर्व एमएलए गायत्री देवी के निधन पर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार समेत अन्य नेताओं ने शोक जताया है.

गायत्री देवी करीब तीन दशक तक गोविंदपुर और नवादा की विधायक रहीं. उनका शव नवादा लाया जाएगा और नवादा के मंगर बीघा घाट पर अंतिम संस्कार होगा. वह पिछले कई दिनों से पटना के एक निजी अस्पताल में इलाजरत थी. गायत्री देवी जदयू नेता और पूर्व विधायक कौशल यादव की मां और पूर्व विधायक पूर्णिमा यादव की सास हैं. गायत्री देवी के पति युगल किशोर यादव भी बिहार सरकार में मंत्री रहे थे. वह 3 दशक से ज्यादा वक्त तक नवादा की राजनीति का केंद्र बनीं रही थी. 27 वर्षों तक विधायक, बिहार सरकार में मंत्री और कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रहीं.

1970 से हुई थी राजनीतिक सफर की शुरुआत 

गायत्री देवी का राजनीतिक सफर 1970 से शुरू हुआ था. 1969 में इनके पति युगल किशोर सिंह यादव लोकतांत्रिक कांग्रेस के टिकट पर गोविंदपुर विधानसभा से एमएलए बने थे. उस वक्त दरोगा राय मंत्रिमंडल में मंत्री भी बने थे. असमय उनका निधन हो गया था, पति की मौत के बाद उनकी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए विधानसभा का चुनाव लड़ी और 1970 में पहली बार गोविंदपुर विधानसभा से निर्दलीय चुनाव जीती. उसके बाद 1972 से 1977 तक कांग्रेस के टिकट पर नवादा की विधायक रहीं.

27 सालों तक विधायक रहीं गायत्री देवी 

फिर 1980, 85, 90 यानि लगातार 15 साल तक गोविंदपुर से कांग्रेस की विधायक रहीं. इसके बाद 95 में हार मिली. 2000 के चुनाव में राजद के टिकट पर गोविंदपुर विधानसभा से ही चुनाव जीती. 2005 तक विधायक रहने के बाद उनकी राजनीतिक पारी का अंत हुआ. 2005 के चुनाव में पुत्र कौशल यादव जीते और परिवार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाया. इस प्रकार 27 साल तक गायत्री देवी विधायक रहीं. पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नरेंद्र कुमार ने बताया कि सत्येंद्र नारायण सिंह के मंत्रिमंडल में वह मंत्री रहीं थीं. उनके निधन से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर है. नवादा में लोग उन्हें आयरन लेडी के नाम से भी जानते थे.

Avinash Roy

Recent Posts

होली मिशन हाई स्कूल समस्तीपुर के संस्थापक की 26वीं पुण्यतिथि श्रद्धांजलि पूर्वक मनी

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, समस्तीपुर के संस्थापक स्व. रति रंजन प्रसाद की 26वीं…

15 मिनट ago

पूर्व अंचलाधिकारी प्रिंस राज बर्खास्त, मैट्रिक के जाली सर्टिफिकेट पर नौकरी हासिल करने पर कार्रवाई

बिहार सरकार ने जाली और कूटरचित शैक्षणिक प्रमाण पत्र के आधार पर सरकारी सेवा प्राप्त…

58 मिनट ago

समस्तीपुर के डॉ. निखिल आनंद गिरि T-20 विश्व कप में करेंगे आकाशवाणी से आधिकारिक कमेंट्री

समस्तीपुर : जिले के सोनवर्षा चौक निवासी एवं मौलाना मजहरुल हक अरबी फ़ारसी विश्वविद्यालय, पटना…

10 घंटे ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बस की ठोकर से साइकिल सवार जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को…

10 घंटे ago

जनसमस्याओं के समाधान को लेकर विधायक अश्वमेघ देवी ने सदर SDO के साथ की बैठक

समस्तीपुर : समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अश्वमेघ देवी ने सदर एसडीओ दिलीप कुमार के…

14 घंटे ago

मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने किया वैशाली का शैक्षिक भ्रमण

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों द्वारा सत्र 2025-26 में “मुख्यमंत्री बिहार दर्शन…

15 घंटे ago