हर साल की तरह इस बार भी लालू परिवार के तरफ से आज शाम दावत- ए- इफ्तार का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय जनता दल के तरफ से राबड़ी देवी के आवास पर यह कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। इस बीच अब जो ताजा जानकारी निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान इस पार्टी में शामिल होंगे।
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के तरफ से यह बताया गया है कि, उनके पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज शाम 6:00 बजे राष्ट्रीय जनता दल द्वारा आयोजित दावत ए इफ्तार पार्टी में चिराग पासवान शामिल होंगे। यहां से निकलने के बाद वो सीधा फिर दिल्ली रवाना हो जाएंगे। इस पार्टी का आयोजन खुद बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, बिहार सरकार के मंत्री तेज प्रताप यादव राज्यसभा सांसद मिसा भारती, पूर्व सीएम राबड़ी देवी खुद मौजूद रहेंगी। इसके साथ ही साथ महागठबंधन के सभी घटक दल के नेता इसमें शरीक होंगे।
वहीं, राजद के इस दावत – ए- इफ्तार में बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी हिस्सा लेंगे। इससे पहले शुक्रवार को सीएम नीतीश कुमार ने भी इफ्तार का आयोजन किया गया उसमें भी चिराग पासवान को निमंत्रण दिया गया था लेकिन उन्होंने इससे दूरी बना ली थी। जबकि भाजपा ने भी इस पर तंज कसते हुए कहा था कि, एक तरफ बिहार हिंसा में जल रहा है दूसरी तरफ सीएम पार्टी कर रहे हैं।
मालूम हो कि, इससे पहले 2022 में राजद के तरफ से आयोजित इफ्तार पार्टी में भी चिराग पासवान शामिल हुए थे। इस दौरान चिराग ने नीतीश कुमार पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद यह कहा जा रहा था कि जो लोग चिराग को नीतीश पर हमले करते देखते आए हैं, वे इस दृश्य को देखकर शायद ही अपनी आखों पर विश्वास कर पाए होंगे।
इधर, बीते कल पटना के हज भवन में शनिवार को जदयू द्वारा दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में रोजेदार शामिल हुए। दावत-एइफ्तार मुख्यमंत्री को गुलदस्ता, टोपी एवं साफा भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। इफ्तार के बाद रोजे की नमाज अदा की गयी।
समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र पर बीपीएससी द्वारा आयोजित एईडीओ…
समस्तीपुर : शहर के दो अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर बीपीएससी द्वारा आयोजित एईडीओ परीक्षा में…
लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करने वाला…
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या-15 के…
समस्तीपुर : शहर के पटेल मैदान में जिला एथलेटिक संघ के तत्वाधान में तीन दिवसीय…