Bihar

नीतीश कुमार के प्रधान सचिव एस सिद्धार्थ को मिला फ्लाइंग लाइसेंस, एक एडवांस रोबोट भी बना रहे

एक ऐसा आइएएस अधिकारी जिनका वीडियाे शहर में रिक्शा पर घूमते,चैराहे पर गोलगप्पा खाते और जमीन पर बैठ कर एक बुजुर्ग सब्जी दुकानदार से रात के 10 बजे सब्जी खरीदते हुए वायरल होता है, उनका नाम है डाॅ एस सिद्धार्थ. वित्त विभाग और कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव सचिव के साथ-साथ मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी निभाते हुए, वे अपने बचपन के शौक को पूरा करने के लिए फ्लाइंग की भी ट्रेनिंग ले रहे थे और बुधवार को फाइनली उन्हें फ्लाइंग का लाइसेंस (पायलट लाइसेंस) मिल गया. फ्लाइंग लाइसेंस लेने वाले वे बिहार-झारखंड के इकलौते अधिकारी हैं.

बचपन से फ्लाइंग मेरा पैशन रहा है: सिद्धार्थ

फ्लाइंग का लाइसेंस मिलने के बाद डॉ एस सिद्धार्थ ने कहा कि फ्लाइंग बचपन से ही मेरा पैशन रहा है. मैं खिलाैने वाले एयरोप्लेन को लेकर इस आशा से दौड़ता था कि यह उड़ेगा. पायलट लाइसेंस मिलने के बाद मुझे लगा कि सपना साकार हो गया.

रोबोटिक्स में भी हाथ आजमा रहे हैं

सिद्धार्थ आंतरिक नियंत्रण वाला मल्टीपर्पस रोबोट बनाने में लगे हैं. वे बताते हैं कि रोबोट प्रोग्रामिंग के हिसाब से काम करता है और जहां जैसी जरूरत रहती है उसके हिसाब से इसका इस्तेमाल किया जा रहा है.

आइआइटी दिल्ली से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करने वाले एस सिद्धार्थ ने सूचना प्रौद्योगिकी में डॉक्टरेट की डिग्री भी ली है. उनकी पत्नी डाॅ एन विजयालक्ष्मी भी एक आइएएस अधिकारी हैं, जो वर्तमान में केंद्रीय कृषि मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर काम कर रही हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

7 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

8 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

9 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

21 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

21 घंटे ago