Bihar

काम की खबर : अब सांसद और विधायक के लेटर हेड से नहीं कंफर्म करा सकेंगे वेटिंग टिकट, अब करना होगा ये काम

अक्सर आपने या देखा होगा कि जब अचानक कहीं आपको जाना हो तो ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट मिलती है। जिसके बाद लोग अपनी टिकट कंफर्म करवाने को लेकर तरह-तरह के कोशिश करते रहते हैं। इस बीच कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो अपने टिकट कंफर्म करवाने के लिए सांसदों और विधायकों के लेटर हेड का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आप रेलवे ने एक बड़ा फैसला लिया है जिससे उनकी कोशिशों को भी बड़ा झटका लगने वाला है।

दरअसल, रेलवे ने यह निर्णय लिया है कि ट्रेनों में वेटिंग टिकट को कंफर्म कराने के लिए सांसदों और विधायकों के लेटर हेड का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। अब उसके लेकर नई व्यवस्था शुरू की जाएगी। पूर्व मध्य रेलवे ने इस दिशा में या निर्णय लिया है कि अब ऑल इंडिया रेलवे स्तर के मंत्री, सांसद समेत सभी माननीय के हाई ऑफिशियल(HO) कोटे को लेकर नई व्यवस्था लागू होगी। अब इन लोगों को अपना कोटा लगवाने के लिए लेटर हेड बल्कि मेल भेजना होगा।

पूर्व-मध्य रेल मुख्यालय के कामर्शियल विभाग ने भी अपने कर्मचारियों की जांच शुरू कर दी है। कामर्शियल सेल से फैक्स सिस्टम को हटाते हुए अब मेल सिस्टम को लागू कर दिया गया है। किसी भी मंत्री, सांसद या विधायक को एचओ कोटा चाहिए तो आफिशियल मेल से भेजना होगा। उसके बाद ही ¨टिकट कंफर्म होगा। आफिशियल मेल नहीं भेजने वाले का मेल ब्लाक कर दिया जाएगा। उसके बाद फिर उनको एचओ कोटा नहीं मिलेगा।

मालूम हो कि, पिछले कुछ दिनों से या सुनने को मिल रहा था कि रेलवे में सांसद विधायक और माननीय का कोटा लगवाने को लेकर उनके लेटर का गलत तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है। जिसके बाद रेलवे ने अब यह निर्णय लिया है कि अब लेटर हेड के जरिए टिकट कंफर्म नहीं किया जाएगा बल्कि माननीय को भी ऑफिस चल मेल भेजना होगा तभी उनके इस निवेदन पर विचार किया जाएगा।

आपको बताते चलें कि, भारतीय रेल में अधिकारियों सांसदों विधायकों और कई अन्य तरह के अधिक माननीय को एक विशेष कोटा दिया गया है जिसके तहत वह इमरजेंसी पड़ने पर अपने ट्रेन की टिकट कंफर्म करवा सकते हैं। लेकिन उनके कोटा का गलत इस्तेमाल किया जा रहा था जिसको देखते हुए यह निर्णय काफी अहम बताया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

4 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

4 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

5 घंटे ago