Bihar

‘नीतीश बाबू आप PM थे, PM हैं और PM रहेंगे! P से पलटी, M से मार…’: RCP सिंह

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर उनके कभी सबसे खासमखास रहे आरसीपी सिंह ने गजब का हमला बोला है। आरसीपी सिंह ने एक लंबा चौड़ा ट्वीट किया है और नीतीश कुमार के PM उम्मीदवारी की परिभाषा भी बताई है। नीतीश कुमार पिछले दो दिन से दिल्ली में थे और विपक्षी गोलबंदी की मुहिम में लगे हुए थे। नीतीश के पटना लौटते ही आरसीपी ने अपनी सियासी तोप का मुंह खोल दिया। इस दौरान आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार पर तीखे हमले किए हैं। आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार को अवसरवादी करार दिया है और कहा है कि वो कुर्सीवाद के लिए कुछ भी कर सकते हैं। इस दौरान आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार की PM उम्मीदवारी पर भी तंज कसा है।

P से पलटी और M से मार, मतलब नीतीश कुमार- RCP सिंह

आरसीपी सिंह ने एक लंबा चौड़ा ट्वीट किया है। उन्होंने इसमें लिखा है कि ‘वैसे भी आप तो यही चाहते हैं कि आप PM बनें। आप PM थे, आप PM हैं एवं आप PM रहेंगे। हां, मैं सही कह रहा हूं। PM का मतलब समझिए। P-पलटी, M-मार… PM=पलटी मार आप तो समझ ही गए होंगे आपका भविष्य उज्ज्वल हो यही मेरी कामना है!’ इससे पहले आरसीपी सिंह ने कहा है कि ‘नीतीश जी आपका दिल्ली प्रवास व्यस्त रहा। कई दलों के नेताओं, उनके परिवार के सदस्यों से आपकी बड़ी ही स्नेहिल मुलाकात रही।प्रेस कांफ्रेंस भी हुआ, फोटो सेशन भी रहा। स्वाभाविक है जब इतना हुआ तो कुछ बातें भी अवश्य हुई होंगी। बातचीत के मध्य में विपक्षी एकता का मुद्दा रहा और इसका नेतृत्व कौन करेगा, इसपर अन्य दलों के नेता एवं आप खुद भी असहज दिखे। राजद के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की इच्छा है कि जितना शीघ्र हो आप PM पद के उम्मीदवार/ विपक्षी एकता के संयोजक या फिर और किसी नाम के बैनर के तहत बिहार से बाहर निकलें और मुख्यमंत्री की कुर्सी अपने उपमुख्यमंत्री को सौंप दें । आप क्या करेंगे वो आप ही जानते होंगे।’

नीतीश को शक की नजरों से देखते हैं सभी नेता- RCP सिंह

आरसीपी सिंह यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे लिखा है कि ‘नीतीश बाबू आप मानें या ना मानें विभिन्न दलों के नेता एवं कार्यकर्ता आपको संशय की नजर से देखते हैं। आपकी साख समाप्त हो चुकी है और आपकी विश्वसनीयता बची ही नहीं। ऐसे में कोई दल कैसे आप पर विश्वास कर देश की बागडोर आपको दे सकता है ? नीतीश बाबू राजनीति में आप काफी अनुभवी हैं पर आप जानते ही हैं कि इस देश में 1977 से लेकर 1999 तक कुल 12 प्रधानमंत्री हुए। मतलब कि 22 वर्षों में 12 प्रधानमंत्री! आश्चर्य मत करिए इनमें भी सर्व श्री मोरारजी देसाई, चौधरी चरण सिंह ,वीपी सिंह ,देवेगौड़ा जी और गुजराल साहब का कार्यकाल कुल मिलाकर 6 वर्षों और 58 दिनों का रहा। इनमें सबसे छोटा कार्यकाल चौधरी चरण सिंह का 170 दिनों का तथा सबसे लंबा कार्यकाल मोरारजी देसाई जी का 2 वर्षों एवं 126 दिनों का रहा।

नीतीश के हिसाब से एक पीएम तीन महीने तक कुर्सी पर- आरसीपी सिंह

RCP ने आगे कहा कि ‘आप लोग कहते हैं कि 20 दल एक साथ आएंगे मतलब कि 2024 के चुनाव में प्रधानमंत्री पद के विपक्षी दलों के कम से कम 20 उम्मीदवार प्रधानमंत्री बनने के लिए अपने मन में चाह रखेंगे। स्पष्ट है कि 5 वर्षों का कार्यकाल में 20 लोगों की प्रधानमंत्री की दावेदारी। समझ लीजिए कि एक प्रधानमंत्री का कार्यकाल करीब 3 महीने का होगा।इसका देश पर क्या प्रभाव पड़ेगा ? आज भारतवर्ष G20 का प्रेसिडेंट है। दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। लोग क्या कहेंगे, इसे समझिए नीतीश बाबू।

Avinash Roy

Recent Posts

बेखौफ अपराधियों का तांडव, सोये अवस्था में होटल संचालक को पीटने के बाद बदमाशों ने पीठ में मारी ताबड़तोड़ गोलियां, CCTV आया सामनें

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में आसमान से गिरा ‘मेड इन कोरिया’ लिखा डिजिटल लाइट वाला उपकरण, ग्रामीणों में हड़कंप, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में पोलिंग पार्टियां रवाना, 58 केंद्रों पर स्नातक के 34,515 और शिक्षक के 2,426 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…

14 घंटे ago

दुर्गा पूजा मेले में छात्र को गोली मारने के मामले में एक आरोपी को कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…

14 घंटे ago

समस्तीपुर को मिला पहला ग्रामीण SP, मुकुल कुमार रंजन संभालेंगे जिम्मेदारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…

15 घंटे ago

MLA जनता चुनती है, लेकिन MLC कैसे बनते हैं? चुनाव का पूरा गणित समझिए…

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है.…

15 घंटे ago