Bihar

बेटी के इलाज का खर्च नहीं उठा पाया पिता, ढाई महीने की मासूम की गला घोंटकर हत्या, प्लास्टिक के डिब्बे में छिपाया शव

बिहार के पटना में ढाई महीने की मासूम नैंसी की नृशंस हत्या के मामले में कदमकुआं थाने की पुलिस ने पिता भरत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि बच्ची को दिल की बीमारी थी। उसके इलाज में बहुत खर्च आ रहा था, इसलिए पिता ने ही अपनी मासूम बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। बता दें कि बच्ची का शव तीन दिन पहले घर के किचन में रखे डालडा के डिब्बे में मिला था। इस घटना को सुनकर हर कोई सहम गया। पुलिस आरोपी पिता से पूछताछ कर रही है।

पुलिस टीम शुक्रवार दोपहर में मृतक बच्ची के घर पहुंची थी। वहीं पर उसका पिता भरत भी बैठा मिला। पुलिस ने फौरन उसे हिरासत में लेकर थाने चलने को कहा। देर रात तक उससे कई सवाल पूछे गये। सूत्र बताते हैं कि बच्ची को हृदय से संबंधित बीमारी थी। उसका इलाज काफी महंगा था। भरत ने कुछ लोगों से कर्ज भी ले रखा था। इस कारण उसने ही बच्ची की गला घोंटकर की हत्या कर दी। पुलिस को शुरू से ही बच्ची के पिता पर शक था। पुलिस के सवालों का जवाब देने में उसकी जुबान लड़खड़ाने लगी। अंत में उसने सच कबूल कर लिया।

जिस कपड़े के जरबन से गला घोंटकर भरत ने बच्ची की हत्या की थी, शव मिलने के बाद पुलिस के सामने उसे खुद से ही निकाला था। उस वक्त भी भरत के चेहरे में शिकन नहीं थी। पुलिस उसके हाव-भाव को देखकर काफी कुछ समझ चुकी थी। लेकिन मानवता को देखते हुए उस रोज उससे पूछताछ नहीं की गई।

आखिर एकाएक ऐसा क्या हुआ कि कमरे में सोयी बच्ची गायब हो गई। जबकि वहां उसके माता-पिता और घर के अन्य परिजन मौजूद थे। कपड़े के जरबन से किसने बच्ची का गला घोंटा? मासूम के शव को डिब्बे में किसने रखा। पुलिस घर के अन्य सदस्यों से भी पूछताछ कर सकती है। एफएसएल की रिपोर्ट भी इस कांड के खुलासे में तुरूप का पत्ता साबित हो सकती है। गौरतलब है कि बुधवार को कदमकुआं थाना इलाके के काजीपुर क्वार्टर रोड नंबर दो में स्थित घर में ढाई माह की नैंसी की लाश किचेन में रखे डालडा के डिब्बे में मिली थी। कपड़े से जरबन से बच्ची का गला घोंटा गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

3 घंटे ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

4 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

5 घंटे ago

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

8 घंटे ago