Bihar

डेढ़ महीने बाद फिर लगेगा नीतीश कुमार का जनता दरबार, 10 अप्रैल को इन विभागों की सुनी जाएगी शिकायत

करीब डेढ़ माह बाद एक बार फिर जनता दरबार के दरबार में पेश होंगे मुख्यमंत्री. 10 अप्रैल को नीतीश कुमार लोगों की शिकायत सुनेंगे. बिहार विधानसभा का बजट सत्र खत्म होने के बाद अब मुख्यमंत्री एक बार फिर से जनता की फ़रियाद सुनने को हाजिर होंगे. उनका जनता दरबार कार्यक्रम की तारीख तय कर ली गयी है. सीएम नीतीश कुमार 10 अप्रैल को एक बार फिर से जनता दरबार लगाने वाले हैं. नीतीश कुमार लगभग डेढ़ माह बाद फिर से जनता दरबार लगायेंगे.

कोविड को लेकर खास निर्देश

सीएम नीतीश कुमार के जनता दरबार में केवल उन्हीं लोगों को आने की अनुमति होगी, जो कोविड का टीका ले लिया है और जिनका हाल के जांच में रिपोर्ट निगेटिव आया है. मास्क की अनिवार्यता को लेकर कोई दिशा-निर्देश नहीं दिया गया है. इसके साथ ही जिन लोगों ने जनता दरबार में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया होगा, उन्हीं में से चुने गये लोगों को जिला प्रशासन पूरी जांच-पड़ताल के बाद मुख्यमंत्री तक लायेगा. सीएम नीतीश कुमार का यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री सचिवालय संवाद के ठीक बगल में बनाये गये हॉल में होगा.

मंत्री और आला अधिकारी रहेंगे मौजूद

इस कार्यक्रम में पूर्व की तरह ही संबंधित विभाग के सभी मंत्री और बिहार सरकार के सभी आला अधिकारी इस मौके पर मौजूद रहेंगे. मंत्रिमंडल सचिवालय के संयुक्त सचिव सुमन कुमार की ओर से सभी जिलाधिकारी को जनता दरबार से संबंधित पत्र लिखा गया है और पत्र में साफ कहा गया है कोविड टीका धारी को ही जनता दरबार में आने की अनुमति होगी. इस पत्र के माध्यम से जनता दरबार को लेकर संबंधित विभाग को तैयारी करने का भी निर्देश दिया गया है. मुख्यमंत्री 10 अप्रैल को जनता दरबार के बाद मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हॉल में कैबिनेट की बैठक भी करेंगे.

इन विभागों की सुनेंगे शिकायत

जानकारी के अनुसार 10 अप्रैल को मुख्यमंत्री जनता दरबार में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग, कल्याण विभाग, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, कला संस्कृति एवं युवा विभाग, वित्त विभाग श्रम संसाधन विभाग एवं सामान्य प्रशासन विभाग से संबंधित मामलों की सुनवाई करेंगे और ऑनस्पॉट लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए निर्देश देंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

4 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

6 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

9 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

12 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

13 घंटे ago