Bihar

बिहार: ‘बेटा वापस चाहिए तो शादी में जितना खर्च हुआ है, सब वापस करो”, ससुर-साले ने दामाद का अपहरण कर पिता को दी धमकी

बिहार के नवगाछिया से दामाद के अपहरण का मामला सामने आया है. अपहृत के पिता सच्चिदानंद कुमार का आरोप है कि उनके बेटे की किडनैपिंग बेटे के ससुर और सालों ने मिलकर की है. अब फिरौती के लिए मोटी रकम मांगी जा रही है. पीड़ित पिता ने भागलपुर पुलिस अधीक्षक के सामने लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

उन्होंने अपनी समधी नवीन सिंह और उनके बेटे अभय सिंह, रवि सिंह, जय शंकर सिंह और अन्य रिश्तादरों पर बेटे के अपहरण का आरोप लगाया है. पुलिस ने नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. रिटायर्ड बैंक अधिकारी सच्चिदानंद कुमार ने बताया कि उन्होंने बेटे निशांत की शादी 7 अप्रैल 2022 को सुलतानगंज गंगनिया की रहने वाली पल्लवी से की थी.

17 जुलाई 2022 को तीज रस्म की अदाएगी के लिए समधी नवीन सिंह और उसके पुत्र अभय सिंह हमारे नवी मुंबई स्थित मधुसूदन अपार्टमेंट में आए और बहू को बहला फुसलाकर गंगानिया ले गए. इसके बाद बीती 30 जनवरी को उनका पुत्र निशांत अपने छोटे साले जय शंकर के विवाह में शामिल होने के लिए मुंबई से गंगनिया गया.

बेटे के साले ने फोन पर दी धमकी

सच्चिदानंद ने आगे बताया कि 31 जनवरी को पुत्र का हाल-चाल जानने के लिए उसके मोबाइल नंबर पर फोन किया. बेटे का फोन उसके साले अभय सिंह ने उठाया. इसके बाद फिर से बेटे से संपर्क करने की कोशिश की. फिर अभय ने ही बेटे का फोन उठाया और गाली-गलौज करते हुए बोला कि शादी में जितना रुपया खर्च हुआ है, वह सारा वापस करो, नहीं तो बेटे की जिंदगी से हाथ धोना पड़ेगा.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

इस मामले पर एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि दो माह पहले 31 जनवरी को किडनैपिंग का एक मामला दर्ज किया गया है. पुलिस की एक टीम दिल्ली भी गई थी. वहां से कुछ सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया. इसके अपहृत व्यक्ति जाता हुआ दिखाई दे रहा है. एसडीपीओ डॉक्टर गौरव इसकी जांच कर रहे हैं. विभिन्न पहलुओं को देखा जा रहा है. जो भी साक्ष्य निकलकर सामने आएंगे, उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

7 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

8 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

8 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

15 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

16 घंटे ago