Bihar

पटना मेट्रो का लोगो आया सामने, नीतीश कुमार ने किया लोकार्पित, जानें डिजाइन में क्या है खास

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पटना मेट्रो सुरंग के काम का उद्घाटन किया. इसके साथ ही उन्होंने पटना मेट्रो के लिए खास तौर पर तैयार किये गये लोगो का भी अनावरण किया. मोइन-उल-हक स्टेडियम में समारोह के दौरान उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और दिल्ली मेट्रो के अधिकारी कुमार के साथ थे. इस अवसर पर नीतीश कुमार ने कहा कि पटना में मेट्रो का काम समय पर पूरा हो जाएगा और बजट की कमी को अब दूर कर लिया गया है.

काफी दिनों से था लोगो का इंतजार

पटना मेट्रो के लोगो के लिए काफी दिनों से लोग इंतजार में थे. मेट्रो लोगो के लिए बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश, झारखंड, दिल्ली, मुंबई समेत देश भर से करीब 7500 डिजाइन आयी थी. जिनकी स्क्रीनिंग का काम करीब साल भर चला. कुल 7500 डिजाइयों में से करीब दो हजार डिजाइन तो सिर्फ पटना के लोगों ने भेजी थी. बड़ी संख्या में डिजाइन के आवेदन आने से अंतिम चयन में काफी समय लगा. आखिरकार शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने आधिकारिक रूप से पटना मेट्रो के लोगो का अनावरण कर दिया. मालूम हो कि पटना मेट्रो रेल कारपोरेशन (पीएमआरसी) ने लोगो डिजाइन प्रतियोगिता के तहत आठ से 23 जुलाई, 2012 को तक आवेदन मांगे गये थे.

सबसे मेट्रो से अलग है पटना मेट्रो का लोगो

पटना मेट्रो लोगो का मानक न्यूनतम 4 इंच गुणा 4 इंच के आकार का रखा गया है. लोगो के डिजाइन में इस बात का ख्याल रखा गया है कि वह पटना का प्रतिनिधित्व करने वाला हो. इसके अलावा दूसरे शहरों के मेट्रो लोगो से अलग भी है. सबसे अहम बात ये है कि लोगो यातायात के क्षेत्र में होने वाले क्रांतिकारी बदलाव की झलक दिखलाने वाला है. लोगो को डिजाइन की मौलिकता, रचनात्मकता, तकनीकी उत्कृष्टता, सादगी और दृश्य प्रभाव के आधार पर चुना गया है.

आवेदनों को कई स्‍तर पर परखी गयी

डिजाइन की स्क्रीनिंग के लिए मेट्रो अधिकारियों के साथ पटना निफ्ट और कला एवं शिल्प विश्वविद्यालय के सदस्यों की पांच सदस्यीय टीम बनायी गयी थी. यह टीम आवेदनों को कई स्तरों पर परख रही है. अंतिम रूप से तीन लोगो का चयन किया गया था. जिसमें से एक पटना मेट्रो का लोगो चुना गया है. बताते चलें कि जिस प्रतिभागी के बनाये लोगो का चयन हुआ है, उसे प्रथम विजेता के तौर पर 50 हजार का नकद पुरस्कार भी मिलेगा. इसके अलावा दूसरे स्थान पर आने को 25 हजार व तीसरे स्थान पर आने वाले को 11 हजार रुपये दिए जाएंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

9 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

9 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

9 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

17 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

17 घंटे ago