यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव आज आरजेडी सुप्रीमों लालू यादव से मिलने पहुंचे हैं. मीसा भारती के आवास पर ये मुलाकात हुई है. इस मुलाकात को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर ये महागठबंधन की तैयारी है. जहां सीएम नीतीश कुमार विपक्ष को एकजुट करने में जुटे हैं. वहीं, ये भी कहा जा रहा है कि लालू यादव कल तेजस्वी यादव के साथ पटना वापस आ सकते हैं.
लालू यादव आयेंगे पटना
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लालू यादव पहली बार पटना आयेंगे. डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ वो पटना वापस आएंगे. वहीं, अखिलेश यादव और लालू यादव के मुलाकात के बाद ये बात साफ होते नजर आ रही है कि अखिलेश यादव की तरफ से उन्हें हरी झंडी मिल गई है.
बताया जा रहा कि लगभग 20 मिनट तक ये मुलाकात हुई है. बात दें कि पिछले दिनों ही सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात करने पहुंचे थे.
ममता बनर्जी से मिलने के बाद नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव लखनऊ गए थे. जहां उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की थी. इस मुलाकात के बाद सीएम नीतीश कुमार ने ये दावा किया था कि अखिलेश यादव ने की तरफ से उन्हें हरी झंडी मिल गई है, लेकिन उस वक्त अखिलेश यादव ने इस पर कुछ भी नहीं कहा था. अब लालू यादव और अखिलेश यादव की मुलाकात के बाद बहुत कुछ साफ होता नजर आ रहा है. इस मुलाकात को लेकर बताया जा रहा है कि विपक्षी एकता को लेकर हुई बातचीत के बाद ही अखिलेश लालू से मिलने पहुंचे हैं.
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर नाबालिग लड़की के साथ कथित अभद्र…
समस्तीपुर : शहर के मगरदही घाट पर लक्ष्मी टॉकीज के समीप दो दिनों पहले टोटो…
समस्तीपुर : शहर में झपटमारी की एक और घटना सामने आई है। बैंक से रुपये…
समस्तीपुर : डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार और सरकार की ओर से चिकित्सकों के खिलाफ एकतरफा…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले से एक और लड़की के साथ बीच सड़क बदसलूकी का वीडियो…
समस्तीपुर : स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला गंगा समिति और…