Bihar

बिहार: जमुई में 20 फीट गहरे नदी में गिरी CRPF जवानों से भरी बस, चार लोग घायल, दो की स्थिति गंभीर

बिहार के जमुई में देर रात सीआरपीएफ के जवानों से भरी वाहन भीषण हादसे का शिकार हो गई. जानकारी के मुताबिक, सीआरपीएफ का वाहन पुल से नीचे करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी. ये हादसा सोनो-चकाई मुख्य मार्ग NH333 पर सोमवार की रात हुआ है.

हादसे में चार जवान घायल 

बता दें कि सीआरपीएफ 215 बटालियन वाहन अनियंत्रित होकर खपरिया पुल से नीचे नदी में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस दुर्घटना में वाहन में सवार चार जवान बुरी तरह घायल हो गए है. जिसके बाद सहयोगी जवानों के द्वारा घायल चार जवानों को इलाज के लिए आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

दो जवानों की हालत गंभीर पटना किया रेफर

अस्पताल से दो जवानों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. सभी घायल जवान जमुई पुलिस लाइन के हैं.घायल जवानों में सीटी यलमो, अनीश सिंह, संतोष यादव और सुबु राज शामिल हैं.

 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरी बस 

बताया जाता है कि किसी जवान को छोड़ने के लिए जमुई पुलिस लाइन से सभी लोग चकाई जा रहे थे. इसी दौरान खपरिया पुल के पास सामने से आ रही एक अज्ञात वाहन के द्वारा चकमा देने पर सीआरपीएफ वाहन अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिस पर सवार चार जवान घायल हो गए. घायल जवानों में रेफर हुए 2 जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

लापरवाही छोड़ें नहीं तो होगा खतरा, समस्तीपुर में RPF जवानों ने लोगों को किया जागरूक

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…

4 घंटे ago

चकनूर गोलीकांड में जख्मी युवक के दोनों दोस्त हुए फरार, गतिविधि संदिग्ध, दोनों पर पहले से भी दर्ज है अलग-अलग FIR

एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…

6 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

17 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

18 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

18 घंटे ago