Bihar

पटना मेट्रों के कामकाज का अचानक जायजा लेने पहुंचे नीतीश- तेजस्वी, अधिकारियों को दिया ये टास्क

बिहार की राजधानी पटना में मेट्रों का काम काफी तेज गति के साथ चल रहा है। इसको लेकर कई प्रमुख जगहों पर छोटी- छोटी स्टॉक सेंटर बना कर अधिकारी खुद काम का निरिक्षण भी कर रहे हैं। वहीं, राजधानी में मुख्य रूप से मोइन-उल-हक स्टेडियम में मेट्रों सेंटर बनाया गया है। इस बीच आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अचानक से जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को बड़ा टास्क भी दिया है।

सीएम ने अधिकारियों को यह निर्देश दिया कि मेट्रो के अंडरग्राउंड काम तेज गति से करें। जब उसका काम तेजी से होगा तो बेहतर होगा। शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने पटना मेट्रो को लेकर एक समीक्षा बैठक भी की। उन्होंने बताया कि, फिलहाल मलाही पकड़ी के पास मेट्रो डिपो का काम चल रहा है। इस योजना के लिए ज्‍यादातर फंड जापान से मिलना है। निर्माण कंपनी फंड का इंतजार कर रही है। फंड मिलने के बाद काम में और तेजी आने की उम्‍मीद है। इसको लेकर केंद्र सरकार के तरफ से भी फंड दिया गया है।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव , मुख्य सचिव मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, नगर आयुक्तर व दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन के अधिकारीगण मौजूद थे। पटना में मेट्रो रेल के जरिए नया बस पड़ाव से लेकर दानापुर स्‍टेशन तक और बेली रोड के रास्‍ते गांधी मैदान होते हुए पीएमसीएच तक सफर किया जा सकेगा।

इधर, सीएम ने राज्य में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए उन्होंने कहा कि, पटना में पिछले कुछ दिनों से केस बढ़े हैं। राज्य में लगातार पिछले कुछ दिनों से लगातार तीन चार जिलों में मामले आ रहे हैं। जबकि कोरोना को लेकर पूरा अलर्ट है। राज्य में कुछ हफ्ते पहले तक वैक्सीनेशन हो रहा था। अभी कुछ दिनों से वैक्सीनेशन खत्म है। इसको लेकर केंद्र सरकार से कहा गया है कि वो वैक्सीनेशन उपलब्ध करवाए। हमारी सरकार 2020 से ही इस पर सक्रिय है। हमलोग निरंतर टेस्ट करा रहे हैं। बिहार में औसत से ज्यादा टेस्ट प्रतिदिन हो रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

7 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

7 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

10 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

13 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

17 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

18 घंटे ago