Bihar

बिहार: मंत्री के काफिले की चपेट में आया बच्चा, गुस्साई भीड़ ने अधिकारी की गाड़ी घेर किया बवाल

मुजफ्फरपुर में राज्य सरकार के मंत्री के काफिले में शामिल एक गाड़ी ने एक बच्चे को धक्का मार दिया, जिससे बच्चा गंभीर रुप से जख्मी हो गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने गाड़ी में सवार अधिकारी के गाड़ी को घेर लिया और हो-हंगामा करने लगे। पुलिस द्वारा काफी समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत हुआ।

घटना को लेकर बताया गया कि मंगलवार को सकरा में कार्यक्रम को लेकर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार पहुंचे थे। फरीदपुर के समीप सड़क पार करने के दौरान एक बच्चा मंत्री के काफिला में शामिल एक गाड़ी के सामने आ गया। इसमें बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

आठ वर्षीय मो. साहिल को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं, घटना के बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। देखते ही देखते लोगों की भीड़ लग गई। आक्रोशित लोगों ने काफिले में शामिल एक अधिकारी की गाड़ी को घेर लिया। इसके बाद गहमागहमी बनी रही। लोग काफी आक्रोशित हो गए थे।

मामले की सूचना मिलने के बाद सकरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद अधिकारी वहां से निकल सके। सकरा थानाध्यक्ष ने कहा कि घायल बच्चे की स्थिति ठीक है। मंत्री का काफिला गुजर रहा था। इसी दौरान बच्चा सड़क पार करने लगा, जिससे उसे चोटों लगी। फिलहाल, मंत्री और उनके काफिले की सभी गाड़ियां वहां से निकल गई।

Avinash Roy

Recent Posts

रेलवे का नया सिस्टम : अब RAC टिकट वाले यात्री सीट के लिए TTE के पीछे नहीं भागेंगे, नई व्यवस्था से होगी काफी सहूलियत

समस्तीपुर : ट्रेन में आरएसी टिकट लेकर सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे एक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : सोये अवस्था में ग्रामीण चिकित्सक के सिर में ताबड़तोड़ गोली मारकर ह’त्या, सुबह जगने पर घर के लोगों को हुई जानकारी 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत परोरिया पंचायत स्थित केशरोरा गांव के…

10 घंटे ago

बिहार बोर्ड ने बढ़ायी परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख, इंटर-मैट्रिक के छात्र अब 30 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन…

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा-2027 के परीक्षार्थियों को राहत दी…

12 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के नये छात्रों से भरी बस को रोककर मारपीट, विश्वकर्मा भगवान की प्रतिमा विसर्जन को जा रहे युवकों ने की मारपीट

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के नये सत्र के छात्रों से…

13 घंटे ago

शराब मामले में महिला समेत दो गिरफ्तार, तीन नशेड़ी भी पकड़े गए, मारपीट व चाकू से हमले के आरोपित को भी पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए शराब…

14 घंटे ago