Bihar

यूट्यूबर मनीष कश्यप की जमानत पर आज SC में सुनवाई, बिहार-तमिलनाडु में दर्ज केस क्लब करने की भी गुहार

यूट्यूबर मनीष कश्यप के मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। मुद्दा बिहार और तमिलनाडु समेत दूसरे राज्यों में मनीष कश्यप के खिलाफ दर्ज केस को क्लब करने का है। वकील एपी सिंह की तरफ से मनीष कश्यप के लिए 5 अप्रैल को एक याचिका दायर की गई थी। इसी याचिका पर आज सुनवाई होगी। इस याचिका के जरिए दो महत्वपूर्ण मांग की गई थी। पहली मांग मनीष कश्यप के जमानत की है। उनके रेग्यूलर बेल देने की मांग सुप्रीम कोर्ट से की गई है।

फर्जी वीडियो से जुड़ा है मामला

याचिका के जरिए दूसरी बड़ी मांग उसके ऊपर बिहार और तमिलनाडु के साथ दूसरे राज्यों में दर्ज की गई FIR एक साथ क्लब करना है, ताकि एक ही जगह सारे केस की सुनवाई हो सके। बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मनीष पर 4 केस दर्ज किए हैं। इनमें तीन केस तमिलनाडु प्रकरण में फर्जी वीडियो को वायरल करने से जुड़े हैं।

मनीष पर बिहारी मजदूरों के फर्जी वीडियो वायरल करने का आरोप है

इसी मामले में तमिलनाडु पुलिस ने 13 केस दर्ज किए हैं। इनमें 6 केस में मनीष कश्यप नामजद आरोपी है। 5 अप्रैल को मनीष ने ये याचिका दायर की थी 6 अप्रैल को तमिलनाडु पुलिस ने उसके ऊपर NSA लगा दिया है। इस कारण तमिलनाडु जेल में बंद मनीष कश्यप की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ चुकी हैं।

राज्य सरकार और पुलिस पर लगा चुके हैं गंभीर आरोप

वकील एपी सिंह बिहार सरकार और पुलिस पर गंभीर आरोप लगा चुके हैं। उन्होंने कहा था कि मनीष ने अपने वीडियो के जरिए बिहार और पूर्वांचल के मजदूरों की आवाज को उठाया था। उस बात को और भी कई लोगों ने उठाया था। लेकिन, जो कार्रवाई हुई, वो सिर्फ मनीष कश्यप के ऊपर हुई। यह गैर कानूनी तरीका है।

मनीष कश्यप के मूल अधिकारों का हनन हुआ है। इस बाबत मूल अधिकारों के रक्षा करना है। तमिलनाडु प्रकरण पर बिहार के मुख्यमंत्री, लोजपा रामविलास के नेता चिराग पासवान और कई नेताओं ने अपनी बातों को रखा था, लेकिन मुजरिम सिर्फ मनीष कश्यप बन गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

नीतीश कहीं नहीं जा रहे, सीएम की वैकेंसी नहीं: जेडीयू MLC खालिद अनवर

नीतीश कुमार अभी कहीं नहीं जा रहे। बिहार में मुख्यमंत्री पद की कोई वैकेंसी नहीं।…

1 घंटा ago

सरकारी कैलेंडर पर मंत्री ने परिवार के साथ छपवाई फोटो, RJD ने साधा निशाना

बिहार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग मंत्री संजय सिंह एक बार फिर से चर्चा में…

4 घंटे ago

वंदे भारत में दही में मिला कीड़ा, IRCTC पर 10 लाख और कैटरर पर 50 लाख का जुर्माना

भारतीय रेल मंत्रालय ने वंदे भारत ट्रेन में सफर के दौरान दही में कीड़े मिलने…

4 घंटे ago

LPG की मार से जीविका दीदियां दिलाएंगी राहत; IIT मुंबई, दिल्ली इस प्रोजेक्ट में सहयोग देगा

ईरान-इजराइल वार से उत्पन्न एलपीजी क्राइसिस के बीच समस्या के समाधान निकालने का जिम्मा जीविका…

7 घंटे ago

दिली ख्वाहिश है कि नीतीश के बेटा मुख्यमंत्री बनें, बोले अनंत सिंह- निशांत सीएम मटेरियल

नीतीश कुमार के बाद बिहार का अगला मुख्यमत्री कौन होगा? अभी इसपर संशय बरकरार है।…

7 घंटे ago

मौलाना मजहरुल हक टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज समस्तीपुर के छात्र मेराज आलम ने राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण व रजत पदक

समस्तीपुर : मौलाना मजहरुल हक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के सचिव मो. अबू सईद ने जानकारी…

10 घंटे ago