समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNationalNEWS

मनीष कश्यप को राहत नहीं, मदुरई कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा; बिहार भेजने के मूड में नहीं तमिलनाडु पुलिस

IMG 20221030 WA0023

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

तमिलनाडु में बिहारी श्रमिकों पर हमले का झूठा वीडियो शेयर करने के आरोपित मनीष कश्यप (Manish Kashyap) की मुश्किलें फिलहाल कम होने का नाम नहीं ले रही है। तीन दिनों की रिमांड खत्म होने के बाद सोमवार को तमिलनाडु पुलिस (Tamil Nadu Police) की मदुरई कोर्ट में मनीष कश्यप की पेशी हुई, जहां अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

तमिलनाडु पुलिस ने कोर्ट से और सात दिनों की रिमांड की मांग की थी। हालांकि, इस मांग पर कोर्ट बुधवार 5 अप्रैल को फैसला सुनाएगी। फिलहाल, मनीष कश्यप को न्यायिक हिरासत में मदुरई सेंट्रल जेल भेजा गया है। बुधवार को अगर तमिलनाडु पुलिस को मनीष कश्यप की रिमांड मिल जाती है, तो उसे फिलहाल बिहार नहीं लाया जा सकेगा।

new file page 0001 1

मनीष कश्यप ने पुलिस को दी अहम जानकारी

सूत्रों की मानें तो तीन दिनों की पूछताछ के दौरान मनीष कश्यप ने तमिलनाडु पुलिस को फर्जी वीडियो प्रसारित करने के मामले में अहम जानकारी दी है। तमिलनाडु पुलिस के साथ बिहार पुलिस इस मामले में सभी अहम कड़ियां जोड़ने में लगी है। पुलिस का मानना है कि मनीष के पीछे एक बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है। उस नेटवर्क से जुड़े लोगों को लेकर भी पूछताछ की जाएगी।

IMG 20230324 WA0187 01

उल्लेखनीय है कि 18 मार्च को बिहार पुलिस ने बेतिया जिले के जगदीशपुर ओपी स्थित मनीश कश्यप के घर पर कुर्की जब्ती की थी। पुलिस उसके घर के दरवाजे और खिड़कियां तक उखाड़ कर ले गई। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ लगी रही। कुर्की की जानकारी होने पर मनीष कश्यप ने थाने में सरेंडर कर दिया है।

IMG 20230314 WA0036 01

मनीष कश्यप के बैंक खाते किए गए फ्रीज

जांच-पड़ताल के दौरान बिहार पुलिस को मनीष कश्यप के खातों में मोटी राशि के लेन-देन व वित्तीय अनियमितता का पता चला है। इस मामले में भी पूछताछ की जा रही है। बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने मनीष कश्यप और उसके यूट्यूब चैनल के बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है। अलग-अलग चार बैंक खातों में कुल 42 लाख 11 हजार 937 रुपये जमा हैं।

मनीष कश्यप ने कहा- मुझे कानून पर भरोसा

पिछले महीने 29 मार्च को मनीष कश्यप को तमिलनाडु पुलिस (Tamil Nadu Police) प्रोडक्शन वारंट पर अपने साथ ले गई थी। बिहार पुलिस की टीम भी साथ गई है। चेन्‍नई ले जाने के दौरान पटना एयरपोर्ट पर मनीष कश्‍यप ने कहा था कि उसे न्‍यायालय व कानून पर भरोसा है।

IMG 20230109 WA0007

IMG 20221203 WA0074 01

20x10 Hoarding 11.02.2023 01 scaled

IMG 20230301 WA0084 01

Post 193 scaled

20201015 075150