Bihar

‘मैंने नीतीश कुमार से बस एक ही निवेदन किया है…’, विपक्षी एकता पर अगली बैठक बिहार में होगी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कोलकाता में बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात की। राज्य सचिवालय ‘नबन्ना’ में दीदी से मुलाकात के बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में नीतीश कुमार ने कहा कि हमारे बीच बहुत अच्छी बात हुई है। आवश्यकता अनुसार हम भविष्य में अन्य पार्टियों के साथ बातचीत करेंगे।

वहीं, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि हम सब साथ हैं। मुझे कोई ऐतराज नहीं है। देश की जनता भाजपा के खिलाफ लड़ेगी। दीदी ने कहा कि विकास के बारे में नीतीश जी से बात हुई है। राजनीति पर भी चर्चा हुई है। मैंने नीतीश कुमार से बस एक ही निवेदन किया है कि जयप्रकाश जी का आंदोलन बिहार से हुआ था, तो हम भी बिहार में ऑल पार्टी मीटिंग करें। इससे हम तय कर सकेंगे कि हमें आगे कहां जाना है।

दीदी ने कहा कि सबसे पहले हमें यह संदेश देना होगा कि हम एक हैं। मैंने पहले भी कहा है कि मुझे कोई आपत्ति नहीं है। मेरा कोई अहंकार नहीं है। मैं चाहती हूं कि भाजपा जीरो हो जाए। मीडिया के सहारे और झूठ से भारतीय जनता पार्टी के लोग हीरो बन गए हैं।

सिर्फ अपनी पब्लिसिटी करती है भाजपा- सीएम नीतीश

वहीं, नीतीश कुमार ने कहा कि भाजपा के खिलाफ सभी को सतर्क होना है। इसलिए हम सभी के साथ बातचीत कर रहे हैं। नीतीश ने कहा कि ममता जी से मेरा पुराना संबंध है। हमलोगों को ज्यादा से ज्यादा मिलकर लोकसभा चुनाव के लिए साथ आना है। जो भी किया जाएगा, वो देशहित में होगा। जो अभी राज कर रहे हैं, उनका देशहित से कोई लेना-देना नहीं है। बस अपनी पब्लिसिटी के लिए सबकुछ करते हैं।

कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात के दौरान बिहार सरकार में मंत्री संजय झा भी मौजूद रहे। दीदी से मुलाकात के बाद तीनों नेता उत्तर प्रदेश जाएंगे। यहां पर लखनऊ में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से विपक्षी एकजुटता पर चर्चा करेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

40 मिनट ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

47 मिनट ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

54 मिनट ago

समस्तीपुर : अब गांव-गांव होगी गंभीर बीमारियों की जांच, स्वास्थ्य संस्थानों में गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग का अभियान शुरू

समस्तीपुर : जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बुधवार से गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग…

58 मिनट ago

बिहार में 6 करोड़ लोगों का होगा घर-घर हेल्थ चेकअप, 30+ उम्र वालों की स्क्रीनिंग, जानें किन बीमारियों की होगी जांच

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…

4 घंटे ago

‘मानहानि का केस करूंगी..’ शराबकांड में 4 मौतों पर अवैध संबंध की पुलिस थ्योरी मनगढ़ंत बताकर पटना ग्रामीण SP पर भड़की महिला

राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले…

4 घंटे ago