Bihar

पटना के स्टेशन पर महिला टिकट बुकिंग क्लर्क ने किया बवाल, पदाधिकारी पर लगया ये गंभीर आरोप

पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल पर शनिवार को टिकट बुकिंग क्लर्क बबीता कुमारी ने स्टेशन पर मौजूद एक पदाधिकारी पर धक्का-मुक्की करने व बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया. इसे लेकर हंगामा भी किया. बबीता ने घटना की शिकायत आरपीएफ व जीआरपी को की. इसके बाद जीआरपी के एएसआइ छोटलाल जांच करने के लिए पहुंचे. बबीता ने अपने परिजनों को भी स्टेशन पर बुला लिया था.

एएसआइ ने माैके पर कहा कि जिनकी गलती होगी, उनसे माफी मंगवा ली जायेगी. बबीता ने कहा कि वह तीन दिनों से सस्पेंड थीं. इस दौरान नाम लिखवाया जाता है. दो दिन नाम लिखा हुआ था, लेकिन एक दिन में अनुपस्थित दिखाया गया था. इस बात को पूछने के लिए वह पदाधिकारी के पास गयी, तो उन्हें केबिन से धक्का देकर बाहर निकाल दिया गया. इस दौरान पदाधिकारी व एक अन्य महिला स्टाफ उस पर हंस रही थी. बबीता ने बताया कि उसने आरपीएफ व जीआरपी को शिकायत की है. बबीता ने कहा कि पदाधिकारी हमेशा उन्हें वरीय अधिकारियों से सस्पेंड कराने तक की धमकी देते हैं.

हंगामे के कारण यात्रियों को परेशानी हुई

बुकिंगकर्मी के हंगामे के चलते राजेंद्र टर्मिनल के टिकट बुकिंग काउंटर पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो हंगामे के चलते टिकट लेने आये यात्रियों को परेशनियों का सामना करना पड़ गया. कुछ देर के लिए टिकट सेवा भी प्रभावित हुई. हालांकि बढ़ते मामले के बाद मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया तो मामला शांत हुआ.

स्टेशन पर हुए हंगामे के बारे में दानापुर मंडल के सीनियर डीसीएम सरवस्ती चंद्र ने बताया कि राजेंद्र नगर टर्मिनल के टिकट बुकिंग कर्मी के मामले की लिखित में जानकारी मुझे नहीं दी गयी है. हालांकि आपने बताया तो मामले की जांच करायी जायेगी. अगर इस तरह की घटना हुई है तो यह निंदनीय है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार विधानसभा स्पीकर समेत 42 विधायकों को HC का नोटिस, चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी देने का आरोप

बिहार की राजनीति में बड़ा कानूनी घटनाक्रम सामने आया है। Patna High Court ने पक्ष…

19 मिनट ago

चुनावी हार से पस्त खेसारी लाल का सियासत से संन्यास? कहा- सच बोलकर राजनीति नहीं कर सकते

भोजपुरी के जाने माने सिंगर एक्टर खेसारी लाल यादव ने कहा है कि राजनीति करने…

1 घंटा ago

पत्थर से सिर फोड़ने पर मौ’त व समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ जाम कर आगजनी मामले में दो अलग-अलग FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

7 घंटे ago

समस्तीपुर पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से 50 हजार Cash निकालकर जा रहे छात्र के बैग से उच्चके ने उड़ाये रूपये

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से बुधवार…

8 घंटे ago

BRB काॅलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने चौथे नेशनल इंवायरनमेंट यूथ पार्लियामेंट…

8 घंटे ago

समस्तीपुर जंक्शन पर RPF की बहादुरी से टली बड़ी दुर्घटना, चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसे युवक को बचाया

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गाड़ी संख्या 15211 प्लेटफॉर्म…

9 घंटे ago